फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Capital hospitals on alert number of beds increased 5 to 20 beds reserved

Delhi: अलर्ट पर राजधानी के अस्पताल, बढ़ाई गई विस्तरों की संख्या, 5 से 20 बेड किए गए रिजर्व

Mon, 24 Oct 2022 02:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 24 Oct 2022 02:30 PM IST
सार

पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के निदेशक सुभाष गिरी ने बताया कि दिवाली की रात आग की घटनाएं काफी आती हैं। ऐसे मरीजों के लिए अस्पताल के बर्न्स विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। दिवाली की रात विभाग के सभी डॉक्टर अस्पताल में रहेंगे।

विज्ञापन
Capital hospitals on alert number of beds increased 5 to 20 beds reserved
जीटीबी अस्पताल (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली की रात आग की घटनाओं में घायल होने वाले मरीजों को तुरंत चिकित्सकीय सुविधा देने के लिए दिल्ली के सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं। सभी अस्पतालों में 5 से लेकर 20 बेड रिजर्व किए गए हैं। इन पर दिवाली की रात केवल आग से जलने वाले मरीजों का उपचार होगा। दिल्ली में पिछले साल आग की घटनाओं में 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के निदेशक सुभाष गिरी ने बताया कि दिवाली की रात आग की घटनाएं काफी आती हैं। ऐसे मरीजों के लिए अस्पताल के बर्न्स विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। दिवाली की रात विभाग के सभी डॉक्टर अस्पताल में रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीजों के लिए अस्पताल में 6 बेड रिजर्व किए गए हैं। वहीं लोकनायक अस्पताल के बर्न्स विभाग को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि सेंट्रल दिल्ली से बड़ी संख्या में मरीज आपातकालीन विभाग में पहुंचते हैं। ऐसे मरीजों के लिए अलग से बेड रिजर्व हैं।वहीं एम्स, सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने भी जलने के मामलों की आशंका को देखते हुए 15 से लेकर 20 अतिरिक्त बिस्तर लगाएं। इसके अलावा बर्न विभाग के डॉक्टरों की छुट्टियों को रद्द किया गया है। डॉक्टरों ने कहा है कि पटाखे या दीए जलाते समय वे विशेष सावधानी बरतें। खास तौर पर आंखों को सबसे ज्यादा सुरक्षित रखने की जरूरत है।

विज्ञापन

सफदरजंग अस्पताल के बर्न्स विभाग के प्रमुख डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि दिवाली के दिन लहराते हुए खुले कपड़ों में खतरा अधिक रहता है। कोशिश की जानी चाहिए कि लहराते हुए कपड़े न पहनें। यदि ऐसे कपड़े पहनते हैं तो दीये से दूर रहें। 

डॉक्टर शलभ कुमार ने बताया कि दिवाली पर लोग लहराते हुए खुले कपड़े पहनते हैं जिसमें आसानी से आग लग जाती है। उन्होंने कहा कि दिवाली के दौरान दिया जलाते हुए विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं पटाखे से दूरी बनाए, यदि जलाते भी हैं तो दूरी बनाकर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed