फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bush used to sell on the packing of a famous company, factory owner arrested

नामी कंपनी की पैकिंग पर बेचते थे बुश, फैक्टरी मालिक गिरफ्तार

Fri, 02 Jul 2021 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Bush used to sell on the packing of a famous company, factory owner arrested
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला की जिला अन्वेषण इकाई ने बवाना औद्योगिक क्षेत्र और लिबासपुर में नकली बुश बनाने की फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों फैक्टरी के मालिकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नामी कंपनी एसपी के नाम से सामान को पैक कर बाजार में बेच रहे थे।
विज्ञापन

फैक्टरी से एसपी ब्रांड की 56 किलो नकली खाली प्रिंटेड पॉलिथीन पैकिंग, 1422 किलोग्राम नकली एसपी ब्रांड के बुश, एक मशीन, दो मोहर लगाने वाली डाई आदि सामान जब्त किया है। बरामद बुश की कीमत 24 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि गिरफ्तार फैक्टरी मालिकों की पहचान रोहिणी निवासी गुलशन और मुखर्जी नगर निवासी दीपांशु गोगिया के रूप में हुई है। नामी कंपनी के अधिकारी नीरज पाल ने बवाना और समयपुर बादली इलाके में एसपी ब्रांड की नकली बुश बनने की फैक्टरी चलने की शिकायत की थी। शिकायत पर जिला अन्वेषण इकाई ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

एक जून को निरीक्षक अरुण देव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बवाना और समयपुर बादली इलाके के लिबासपुर में चल रही दोनों फैक्टरी पर दबिश दी। दोनों से काफी मात्रा मेें एसपी ब्रांड के पैकिंग सामग्री, इसे बनाने वाले मशीन, डाई आदि बरामद किए। पुलिस ने दोनों फैक्टरी मालिकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ब्रांड की थी मांग, इसलिए शुरू किया व्यवसाय
पूछताछ में गुलशन ने बताया कि उनका स्टोव मरम्मत का काम था लेकिन इसमें उसे ज्यादा मुनाफा नहीं होता था। उसे पता चला कि एसपी ब्रांड बुश की ज्यादा मांग है। यह मिक्सी, पंखा, कूलर और एसी में इस्तेमाल होते हैं। करीब तीन साल पहले उसने बवाना इलाके में फैक्टरी की शुरुआत की और बुश पर एसपी ब्रांड का पैकिंग कर उसे बेचने लगा। वहीं दीपांशु ने बताया कि वह लिबासपुर में लोहे की फैक्टरी चलाता था। एसपी ब्रांड की मांग होने की वजह से वह पिछले दो साल से बुश बनाकर उसे एसपी ब्रांड की पैकिंग कर सदर बाजार में बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed