{"_id":"5eb6b5968ebc3e906c6eeedc","slug":"bunty-babli-couple-arrested-husband-used-to-drive-scooty-wife-used-to-do-snatching52","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः पति चलाता था स्कूटी, पत्नी करती थी झपटमारी, किए गए गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्लीः पति चलाता था स्कूटी, पत्नी करती थी झपटमारी, किए गए गिरफ्तार
Sun, 10 May 2020 06:41 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 06:41 AM IST
विज्ञापन
आरोपी दंपती
- फोटो : अमर उजाला
देशबंधु गुप्ता रोड थाने की सिद्धीपुरा पुलिस चौकी ने बंटी-बबली के एक गैंग को गिरफ्तार किया है। दोनों स्कूटी पर झपटमारी की वारदात को अंजाम देते थे। पति पहाड़गंज थाने का बीसी (घोषित बदमाश) है, जबकि पत्नी टेटू आर्टिस्ट है। दोनों नशे की लत पूरी करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान अर्जुन उर्फ करण उर्फ छंगा (25) और वैशाली कौशल (20) के रूप में हुई है। अर्जुन के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में 31 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी से लूट, झपटमारी और चोरी के छह मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
दोनों चोरी की एक सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे। अर्जुन स्कूटी चलाता था जबकि वैशाली स्कूटी के पीछे बैठकर झपटमारी की वारदातों को अंजाम देती थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले में सफेद रंग की स्कूटी पर एक युवक व युवती झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
मामले की छानबीन के लिए देशबंधु गुप्ता रोड थाना प्रभारी मधुकर राकेश, सिद्धीपुरी चौकी इंचार्ज संदीप गोदारा और एसआई रामअवतार की टीम ने मामले की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई। उसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस बीच पता चला कि पहाड़गंज में रहने वाला युवा दंपती वारदात को अंजाम दे रहा है।
सूचना के बाद पुलिस ने रेलवे कालोनी किशनगंज से दंपती को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की स्कूटी बरामद हई। पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि वह टेटे आर्टिस्ट है। तीन माह पूर्व ही उसने अर्जुन से शादी की है। दोनों पति-पत्नी को नशे की लत है। अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए दोनों झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।