फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   building collapsed at Sangam Vihar in delhi No casualties or injuries reported

दिल्ली: संगम विहार में जैक लगाकर इमारत को उठाया जा रहा था, बगल की इमारत पर गिरी

Thu, 21 Oct 2021 04:24 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 21 Oct 2021 04:24 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि एक इमारत को दोपहर में लगभग एक बजे जैक लगाकर उठाया जा रहा था, तभी वह बगल की इमारत पर गिर गई। इसमें तीन मजदूर दब गए। हालांकि उन्हें सकुशल निकाल लिया गया।

विज्ञापन
building collapsed at Sangam Vihar in delhi No casualties or injuries reported
इमारत गिरने के बाद फैला मलवा। - फोटो : ANI

विस्तार

संगम विहार इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर को एक तीन मंजिला इमारत बगल में स्थित इमारत पर गिर गई। इमारत के मलबे से आसपास की इमारतें भी काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। इमारत के गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए थे। तीनों मजदूरों को बचा लिया गया। संगम विहार पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मैरी जैकर ने बताया कि एफ-2, संगम विहार में स्थित एक तीन मंजिला इमारत को अवैध रूप से जैक लगाकर उठाया जा रहा था। इमारत के मालिक होशराम यादव इमारत को उठवा रहे थे। इमारत कुछ ही इंच उठी थी कि तभी इमारत का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद इमारत बगल में स्थित इमारत पर आ गिरी। इससे आसपास की इमारतें भी काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


इमारत की गिरने के बाद आसपास की इमारतों को खाली कर लिया गया। मामले की सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी। मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंची थीं। मलबे के नीचे तीन मजदूर दब गए थे। हालांकि उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में किसी के घायल होने के समाचार नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed