फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Breathlessness, no relief from toxic air

Delhi News: उखड़ रहीं सांसें, जहरीली हवा से राहत नहीं

Mon, 17 Nov 2025 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Breathlessness, no relief from toxic air
उखड़ रही सांसें, जहरीली हवा से राहत नहीं
विज्ञापन


-सीपीसीबी के अनुसार, राजधानी के दो मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा गंभीर, कई में बेहद खराब में रिकॉर्ड की गई

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण में भले ही लोगों को हल्की राहत मिली है, लेकिन लोगों की सांसें अभी भी उखड़ रही हैं। सोमवार को हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में कुहासे के साथ स्मॉग की चादर भी दिखाई दी। इसके चलते दृश्यता भी सही रही। इस दौरान लोग मास्क पहने नजर आए। साथ ही, सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 351 दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इसमें शनिवार की तुलना में 26 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 401 दर्ज किया गया, यह गंभीर श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 390, गुरुग्राम में 253 और नोएडा में 358 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 247 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है।
विज्ञापन



दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 18.76 फीसदी रहा। वहीं, हवा में पराली से होने वाला प्रदूषण 8.29 फीसदी रहा। पराली जलाने के 1,576 मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बुधवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार, सोमवार को हवा उत्तर दिशा से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1200 मीटर रही। वेंटिलेशन इंडेक्स 4500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम10 और पीएम2.5 का स्तर रहा इतना
दूसरी ओर, शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 309.4 और पीएम2.5 की मात्रा 177.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। सीपीसीबी के अनुसार, राजधानी के दो मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा गंभीर और कई में बेहद खराब में रिकॉर्ड की गई।

इन इलाकों में इतना रहा एक्यूआई
बवाना - 408
वजीरपुर - 403

नरेला - 395

रोहिणी - 392
जहांगीरपुरी - 397
अशोक विहार - 384
डीटीयू- 386
आईटीओ - 382
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed