{"_id":"5991e0914f1c1bfd188b4591","slug":"boy-stole-money-from-home-to-drink-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के लिए बेटे ने की घर में चोरी, पिता ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने के लिए बेटे ने की घर में चोरी, पिता ने दर्ज कराया केस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Aug 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करावल नगर इलाके में एक पिता ने अपने ही बेटे पर चोरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित जितेंद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी नवीन कुमार (22) की तलाश शुरू कर दी है। जितेंद्र का आरोप है कि उनके बेटे को शराब पीने की लत लगी हुई है। इसके अलावा वह अपने बिगड़ैल दोस्तों के साथ घर से बाहर रहता है। करावल नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र परिवार के साथ करावल नगर के मुकुंद विहार में रहते हैं। जितेंद्र दिल्ली जल बोर्ड में काम करते हैं। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा नवीन शराब पीने का आदी है। उसको शराब पीने के अलावा फालतू चीजों में रुपये खराब करने की आदत है। अक्सर वह रात के समय घर से बाहर रहता है। आरोप है कि शनिवार को रातभर वह घर से गायब रहा।
विज्ञापन
इस बीच तड़के चार बजे वह घर पहुंचा। यहां कुछ देर रुकने के बाद आरोपी चला गया। इधर, परिवार जब सुबह सोकर उठा तो अलमारी में रखे जेवरात, कुछ नगदी व एक मोबाइल फोन गायब थे। नवीन से पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देने लगा। पिता ने रविवार को उसकी शिकायत पुलिस से कर दी। छानबीन के बाद पुलिस ने नवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन