फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Blue Line Metro service will start late on Sunday due to track maintenance in Delhi

दिल्ली मेट्रो अपडेट: ब्लू लाइन पर रविवार सुबह बदला शेड्यूल, इन रूट्स पर देरी से चलेंगी ट्रेनें

Fri, 17 Apr 2026 10:14 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 17 Apr 2026 10:14 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर 19 अप्रैल को ट्रैक मेंटेनेंस के कारण सुबह सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इंद्रप्रस्थ-सुप्रीम कोर्ट के बीच काम से पहली ट्रेनों का समय बदला गया है। कुछ रूट सामान्य रहेंगे। यात्रियों को यात्रा से पहले समय जांचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Blue Line Metro service will start late on Sunday due to track maintenance in Delhi
दिल्ली मेट्रो

विस्तार

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर रविवार, 19 अप्रैल को कुछ समय के लिए सेवा प्रभावित रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार, इंद्रप्रस्थ और सुप्रीम कोर्ट स्टेशनों के बीच निर्धारित ट्रैक रखरखाव कार्य के चलते शुरुआती घंटों में मेट्रो सेवाएं देर से शुरू होंगी। 

विज्ञापन


इसका असर लाइन-3 और लाइन-4 पर देखने को मिलेगा, जहां सुबह की पहली ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। वैशाली से द्वारका सेक्टर-21 की ओर पहली ट्रेन सुबह 6:05 बजे चलेगी, जबकि लक्ष्मी नगर से द्वारका सेक्टर-21 के लिए पहली ट्रेन सुबह 6:21 बजे रवाना होगी। 
विज्ञापन


वहीं, यमुना बैंक से द्वारका सेक्टर-21 की ओर पहली ट्रेन सुबह 5:50 बजे प्रस्थान करेगी। हालांकि, द्वारका से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तथा द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा और वैशाली की ओर जाने वाली ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे अपने निर्धारित समय पर ही संचालित होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे रविवार सुबह यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके। नियमित रखरखाव कार्य मेट्रो संचालन की सुरक्षा और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आवश्यक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed