फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP MP and Yuva Morcha president Tejasvi Surya will join investigation by Delhi Police in vandalisation residence of Delhi CM Arvind Kejriwal

सीएम केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ मामला: दिल्ली पुलिस की जांच में शामिल होंगे भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

Tue, 26 Apr 2022 02:35 PM IST
सुशील कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 26 Apr 2022 02:35 PM IST
सार

पिछले महीने सीएम केजरीवाल के आवास पर हुए तोड़फोड़ के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या शामिल होंगे। 

विज्ञापन
BJP MP and Yuva Morcha president Tejasvi Surya will join investigation by Delhi Police in vandalisation residence of Delhi CM Arvind Kejriwal
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई तोड़फोड़ के मामले में भाजपा सांसद और युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को जांच में शामिल होने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि वे बहुत जल्द जांच में शामिल होंगे। 

विज्ञापन



'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल द्वारा दिए गए भाषण के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी धरने और नारेबाजी के बीच अचानक कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ते हुए बूम बैरियर तक पहुंच गए थे। आरोप है कि इन लोगों ने बूम बैरियर तोड़ डाला था। इस मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों की जमानत याचिका मंगलवार को कोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि ऐसे प्रदर्शनकारियों के मन में दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के लिए भी कोई सम्मान नहीं है।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन के दौरान हमले को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं करने पर पुलिस को फटकार लगाई है। अदालत ने पुलिस द्वारा बंदोबस्त के संबंध में दायर की गई स्थिति रिपोर्ट से असंतुष्टि जताते हुए कहा एक संवैधानिक पदाधिकारी के आवास पर घटना एक बहुत ही परेशान करने वाली स्थिति है। अदालत ने पुलिस आयुक्त को मामले को स्वयं देखने पर उचित सीलबंद रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed