{"_id":"6ac67804547219e4c60e20d7","slug":"bjp-events-and-india-bloc-protests-caused-massive-traffic-jams-throughout-the-day-ashram-news-c-340-1-del1011-158217-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: भाजपा के कार्यक्रम, इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन से दिनभर लगा भारी जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: भाजपा के कार्यक्रम, इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन से दिनभर लगा भारी जाम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित किए जाने वाले एक कार्यक्रम के मद्देनजर बुधवार सुबह दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध लागू किए गए। इस कारण कई मार्गों पर जाम लग गया। वहीं इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन से कश्मीर गेट इलाके में व नई दिल्ली में जाम लगा। वीआईपी आवागमन के चलते भी नई दिल्ली में दिनभर जाम रहा।
यातायात पुलिस के मुताबिक, भाजपा के कार्यक्रम के चलते इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास सुबह पांच बजे से अपराह्न एक बजे तक प्रतिबंध लागू कर दिए गए थे। दिल्ली भाजपा ने यहां मुख्य ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम से पहले दिल्ली भर के संगठनात्मक मंडलों से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुलूस भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि यातायात की स्थिति और परिचालन आवश्यकताओं के आधार पर बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड), आईपी मार्ग और विकास मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के अलावा परिवर्तित भी किया गया।
रिंग रोड पर शांति वन क्रॉसिंग-राजघाट-भैरों मार्ग, गीता कॉलोनी फ्लाईओवर, आईपी फ्लाईओवर और सलीमगढ़ बाईपास, डब्ल्यू-पॉइंट-दिल्ली गेट और जेएलएन मार्ग पर दिल्ली गेट-राजघाट के बीच के खंड पर भी यातायात को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने बुधवार सुबह ही लोगों से अपील करते हुए कहा था कि राजघाट-किसान घाट/पावर हाउस रोड मार्ग और आईपी मार्ग और विकास मार्ग आदि पर भी यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार सचिवालय रोड और वेलोड्रोम रोड को सुबह छह बजे से यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। इस कारण सुबह पांच बजे से अपराह्न एक बजे के बीच बहादुर शाह जफर मार्ग, आईपी मार्ग, विकास मार्ग, जेएलएन मार्ग, रिंग रोड और सलीमगढ़ बाईपास पर जाम लगा रहा।
कश्मीरी गेट के आसपास यातायात प्रभावित रहा
इंडिया गठबंधन के घटक दलों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के विरोध में प्रदर्शन किए जाने के कारण बुधवार को कश्मीरी गेट और आसपास के इलाकों में यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। बुलेवार्ड रोड, रिंग रोड, एसपी मार्ग और एनएस मार्ग पर यातायात को नियंत्रित या परिवर्तित किया गया। लोहिया रोड को बंद कर दिया गया था। प्रदर्शन दोपहर 12 बजे शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी था।