फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP does not have any issue to fight election in Delhi

भाजपा के पास चुनाव लड़ने का कोई मुद्दा नहीं : चड्ढा

Mon, 03 Feb 2020 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
BJP does not have any issue to fight election in Delhi
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा का कहना है कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने का कोई मुद्दा नहीं है। यही वजह है कि भाजपा ने केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्रियों को दिल्ली चुनाव प्रचार में उतार दिया है। पिछले पांच साल में दिल्ली की जनता की सुध लेने पहुंचे नहीं और अब दिल्लीवालों से वोट करने की अपील कर रहे हैं। चुनाव प्रचार में केवल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कर रहे हैं और उनकी खांसी, कपड़ों का मजाक उड़ाने के साथ उनके परिवार पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि कुछ दिन पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी दिल्ली में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल को बुरा-भला कह रहे थे। जनता ने जब उनसे प्रश्न पूछा कि गुजरात में 200 यूनिट तक बिजली का कितना बिल आता है तो रुपाणी ने जवाब दिया लगभग 600 रुपये। चड्ढा ने कहा कि इसी तरह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जब दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साध रहे थे तो उनसे भी एक महिला ने पूछा कि हरियाणा में कितने घंटे बिजली आती है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली के मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत हमला कर रहे हैं। चड्ढा ने बताया कि दिल्ली में बिजली का रेट यूपी, हरियाणा और पंजाब से काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed