फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP Delhi accuses AAP workers for attacking Aadesh Gupta house when asked for clean water supply

दिल्ली भाजपा का आरोप: साफ पानी मांगने पर 'आप' के गुंडों ने प्रदेश अध्यक्ष के घर पर किया हमला

Sun, 11 Jul 2021 09:12 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 11 Jul 2021 09:12 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा ने आरोप लगाया है कि करोड़ों के बस घोटाले, राशन घोटाले, पानी और टैंकर माफिया घोटालों में घिरी हुई दिल्ली की केजरीवाल सरकार को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटेल नगर स्थित आदेश गुप्ता के निवास के बाहर जाकर खूब बवाल काटा। 

विज्ञापन
BJP Delhi accuses AAP workers for attacking Aadesh Gupta house when asked for clean water supply
आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर पर हमला करने की कोशिश करने का आरोप मढ़ा है। कहा है कि करोड़ों के बस घोटाले, राशन घोटाले, पानी और टैंकर माफिया घोटालों में घिरी हुई दिल्ली की केजरीवाल सरकार को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटेल नगर स्थित आदेश गुप्ता के निवास के बाहर जाकर खूब बवाल काटा। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो पटेल नगर के कई मकानों का पानी कनेक्शन काट दिया। प्रदेश भाजपा ने केजरीवाल सरकार को चेतावनी दी थी कि भयंकर गर्मी में अगर दिल्ली में पीने के पानी में सुधार न हुआ तो दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन सतेंद्र जैन के घर का पानी काटा जाएगा। 
विज्ञापन


दिल्ली की पानी सप्लाई में सुधार करने की बजाए दिल्ली सरकार की शह पर आम आदमी पार्टी के लोग प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निवास पर हमला करने पहुंच गए। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के कई घरों का पानी कनेक्शन काट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इस बारे में पुलिस से संज्ञान लेकर दोषियों को पकड़ने की मांग की है। आम आदमी पार्टी के इस गुंडागर्दी की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली वालों को अपने दावे के अनुरूप पीने के साफ पानी देने में विफल रही है। जब इसका विरोध किया गया तो लोगों को साफ पानी देने की वजह घर के पानी कनेक्शन काटने की राजनीति केवल संवेदनहीन आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। 


मल्होत्रा ने कहा कि घोटालों में घिरी सरकार इस तरह की हरकतों पर उतर जाएगी कि जांच की मांग करने वाले विपक्षी दल के मुखिया के घर पर हमले करने लगेगी, यह किसी ने सोचा नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed