फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP and RSS leaders are on ISI target

अलर्टः आईएसआई के निशाने पर भाजपा और आरएसएस के नेता, सुरक्षा की समीक्षा शुरू

Fri, 14 Aug 2020 06:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2020 06:34 AM IST
विज्ञापन
BJP and RSS leaders are on ISI target
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में पांच अगस्त को राममंदिर भूमिपूजन के बाद खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत सुरक्षा एजेंसियों को भाजपा और आरएसएस नेताओं को सुरक्षा की समीक्षा के लिए अलर्ट किया है।

विज्ञापन


खुफिया विभाग के इनपुट्स हैं कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई दिल्ली, एनसीआर, यूपी, पंजाब व जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों में भाजपा व आरएसएस नेताओं को निशाना बना सकती है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग ने भाजपा व आरएसएस नेताओं की सिक्योरिटी ऑडिट करने को कहा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें यह देखा जा रहा है कि किस नेता की सुरक्षा कैसी है और कहीं कोई खामी तो नहीं है। अलर्ट में यह भी कहा गया है कि आईएसआई किसी भी तरीके से इन नेताओं पर हमला कर सकती है।


यह भी इनपुट्स हैं कि अब आतंकी भारत के लोगों का ही इस्तेमाल कर टारगेट किलिंग करवाएगी। इसके लिए आईएसआई स्थानीय बदमाशों व गैंगस्टर का सहारा ले सकती है।

इस बात के पुख्ता सबूत हैं। आईएसआई के इशारे पर हाल ही में कश्मीर में कई भाजपा नेताओं की हत्या करवाई गई है। करीब दो वर्ष पहले आईएसआई ने पंजाब में भी इस तरह नेताओं की हत्या करवाई थी।

एक अधिकारी ने दावा किया है कि एक आरएसएस नेता ने सुरक्षा को लेकर स्पेशल सेल में संपर्क किया है। हालांकि कोई इस बारे में खुलकर बात नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed