फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Biosafety Lab-2 will be set up afresh in JNU

Delhi News: जेएनयू में नए सिरे से बायोसेफ्टी लैब-2 होगी स्थापित

Sat, 30 Aug 2025 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
Biosafety Lab-2 will be set up afresh in JNU
-पूरी तरह से आधुनिक लैब पर करीब 1.38 करोड़ रुपये का होगा खर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज में नए सिरे से बायोसेफ्टी लैब (बीएसएल)-2 लैब स्थापित होगी। इसके लिए जेएनयू प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। छात्र लैब में अलग-अलग वायरस और बैक्टीरिया पर अध्ययन कर सकेंगे।

पूरी तरह से आधुनिक यह लैब करीब 1.38 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जाएगी। इस संबंध में निविदा भी जारी की जा चुकी है। एक अधिकारी ने बताया, बायोसेफ्टी लैब जेएनयू में पहले से थी। अब उसे पूरी तरह से नए सिरे से तैयार किया जाएगा। निविदा में लैब का नवीनीकरण और अपग्रेड करना शामिल है। यह लैब लगभग 1200 वर्ग फीट में तैयार होगी। छात्रों को बेहतर संसाधनों के साथ लैब उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


बायोसेफ्टी लैब में मध्यम जोखिम वाले संक्रामक कारकों पर अध्ययन किया जाता है। जो सांस लेने या त्वचा के संपर्क से फैलते है। इसमें टीबी, निमोनिया, मलेरिया जैसे दूसरी बीमारियां शामिल हैं। कुछ दिन पहले आईआईटी दिल्ली में भी बायोसेफ्टी लेवल-3 लैब शोध सुविधा की शुरुआत शोधार्थियों के लिए गई थी। इसमें वायु जनित अत्याधिक संक्रामक रोगजनक पर शोध किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed