फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bhojpuri film actor Shahid arrested with UP gangster Faheem Langa in Delhi

दिल्ली : भोजपुरी फिल्म अभिनेता शाहिद यूपी के गैंगस्टर फहीम लंगड़ा के साथ गिरफ्तार, इस मामले में हुई गिरफ्तारी

Mon, 26 Apr 2021 10:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Apr 2021 10:38 AM IST
सार

नकली नोटों का धंधा करने के आरोप में शाहिद इसी माह 14 अप्रैल को जेल से छूटकर बाहर आया था। 

विज्ञापन
Bhojpuri film actor Shahid arrested with UP gangster Faheem Langa in Delhi
पुलिस ने भोजपुरी फिल्म अभिनेता को गैंगस्टर के साथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामिया नगर इलाके से पुलिस ने एक बार फिर भोजपुरी अभिनेता को यूपी के गैंगस्टर के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मो. शाहिद उर्फ शाहिद स्टार उर्फ राज सिंघानिया उर्फ लल्लन (25) और गांव सठला, मेरठ निवासी फहीम बदमाश उर्फ फहीम लंगड़ा (27) के रूप में हुई है। नकली नोटों का धंधा करने के आरोप में शाहिद इसी माह 14 अप्रैल को जेल से छूटकर बाहर आया था। 
विज्ञापन


बाहर आते ही उसने बटला हाउस इलाके में फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। फहीम यूपी का नामी बदमाश है। हत्या के प्रयास के मामले में यूपी पुलिस को फहीम की पिछले दो सालों से तलाश थी। उसके खिलाफ पांच और शाहिद के खिलाफ नौ अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को मामले में कुछ अन्य आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि 18 अप्रैल को जामिया नगर के बटला हाउस इलाके में पहलवान चौक से केपास झगड़े और गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस वहां पहुंची तो कोई घायल या शिकायतकर्ता नहीं मिला। पुलिस ने घटना स्थल की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो पता चला कि सफेद रंग की एक बुलेट बाइक पर तीन युवक बैठे थे। उनके पीछे पांच-छह लड़के भाग रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही पार्टियां हवाई फायरिंग करती हुई जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच घटना से संबंधित एक वीडियो जामिया में वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक कुछ लड़कों को धमकी देता हुआ गोली मारने की बात कर रहा है। जानकारी जुटाने पर पता चला कि आरोपी यूपी का गैंगस्टर फहीम लंगड़ा है। आरोपी मेरठ के सठला गांव का रहने वाला है। जानकारी जुटाने के बाद एक टीम को सठला भेजा गया।

लोकल पुलिस की मदद से पुलिस ने मेरठ के सठला गांव से आरोपी फहीम लंगड़ा गिरफ्तार कर लिया। फहीम पुलिस के आने की भनक लगते ही दूसरे गांव में फरार होने की फिराक में था। पुलिस ने दिल्ली लाकर उसकी तीन दिन की रिमांड ली। पूछताछ के दौरान आरोपी ने भोजपुरी अभिनेता व एक अन्य युवक का नाम बताया। 

पुलिस ने शनिवार को आरोपी अभिनेता शाहिद स्टार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने बताया झगड़े के दौरान इन लोगों ने गोली चलाई थी। शाहिद स्टाफ कई भोजपुरी फिल्मों में काम करने के अलावा यूट्यूब पर गाने भी बनाता है। हरि नगर आश्रम इलाके में इसका खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed