फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ban on sale of firecrackers on e-commerce and social media

Delhi News: ई-कॉमर्स व सोशल मीडिया पर पटाखों की बिक्री पर रोक

Fri, 11 Jul 2025 10:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Ban on sale of firecrackers on e-commerce and social media
ई-कॉमर्स व सोशल मीडिया पर पटाखों की बिक्री पर रोक
विज्ञापन

वायु प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने पत्र लिखकर दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों की लिस्टिंग और डिलीवरी तुरंत बंद करें। दिल्ली पुलिस ने पटाखों से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिए ये निर्देश दिए हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लिखित संदेश में सभी ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों पर प्रतिबंध का पालन करने के लिए कहा है। इन प्लेटफॉर्म्स को पटाखों से जुड़े सभी उत्पादों को हटाने और दिल्ली में रहने वाले ग्राहकों के लिए खरीदारी विकल्प को बंद करने के लिए कहा गया है।
दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई दिल्ली सरकार की ओर से 19 दिसंबर, 2024 के आदेश के माध्यम से जारी निर्देशों और 6 मई, 2025 को सुप्रीम कोर्ट की ओर से एमसी मेहता बनाम भारत संघ और अन्य के मामले में की गई टिप्पणियों के बाद की है। अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया, शहर में पटाखों की बिक्री या डिलीवरी को रोकने के लिए स्थान-आधारित प्रतिबंध भी लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, प्लेटफॉर्म्स को एक स्पष्ट सार्वजनिक सूचना प्रकाशित करनी होगी कि उपयोगकर्ताओं को दिल्ली में पटाखों की बिक्री और डिलीवरी पर प्रतिबंध के बारे में सूचित किया जाए।
विज्ञापन

होटलों को भी दिए गए आदेश
पुलिस ने शहर भर के सभी बैंक्वेट हॉल, विवाह स्थलों, होटलों, गेस्टहाउस और समारोह स्थलों को भी परामर्श जारी किया है। विशेष पुलिस आयुक्त श्रीवास्तव ने कहा कि उच्चतम न्यायालय और दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए पूर्ण और बिना शर्त प्रतिबंध को देखते हुए, किसी भी उल्लंघन पर संबंधित कानूनों के तहत आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed