{"_id":"695f27deebf8ab3b0903baab","slug":"average-air-quality-index-today-in-delhi-reaches-277-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मॉग की आगोश में दिल्ली: कई इलाकों में एक्यूआई पहुंचा 300 के पार, राजधानी में शीतलहर और घने कोहरे का कहर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मॉग की आगोश में दिल्ली: कई इलाकों में एक्यूआई पहुंचा 300 के पार, राजधानी में शीतलहर और घने कोहरे का कहर जारी
Thu, 08 Jan 2026 09:18 AM IST
राहुल तिवारी
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 08 Jan 2026 09:18 AM IST
सार
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी घना स्मॉग छाया रहा। सीपीसीबी के अनुसार औसत एक्यूआई 277 दर्ज हुआ। आनंद विहार, जहांगीरपुरी और नेहरू नगर समेत कई इलाकों में हवा बहुत खराब रही।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली गुरुवार को भी घने स्मॉग की चादर में लिपटी रही, जिससे वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 277 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक है। वहीं दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।
विज्ञापन
शहर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता में और गिरावट देखी गई है। आनंद विहार में एक्यूआई 324 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। इसी तरह, चांदनी चौक में 320, जहांगीरपुरी 327, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 306 और नेहरू नगर 343 जैसे इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर है।
विज्ञापन
हालांकि, कुछ इलाकों में तुलनात्मक रूप से स्थिति थोड़ी बेहतर है। अशोक नगर में एक्यूआई 296 दर्ज हुआ, जो खराब श्रेणी में आता है। आईजीआई एयरपोर्ट के आसपास क्षेत्र में एक्यूआई 207, आईटीओ में 270 और बुराड़ी में 231 एक्यूआई दर्ज की गई है। जो कि हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी के बीच रही।
विज्ञापन
एक्यूआई श्रेणियों के अनुसार 0 से 50 अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर माना जाता है।
कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इस ठंड और कोहरे का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है,
हालांकि इन सब के बीच राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। इंडिया गेट पर सुरक्षा कर्मियों और परेड में भाग लेने वाले प्रतिभागियों द्वारा समारोह की रिहर्सल जारी है, जो देश के 77वें गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन की झलक पेश कर रही है।