फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   auto spare parts factory catch fire

ऑटो स्पेयर पार्ट्स बनाने की फैक्ट्री में लगी आग

Wed, 29 May 2019 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
auto spare parts factory catch fire
ऑटो स्पेयर पार्ट्स बनाने की फैक्ट्री में लगी आग
विज्ञापन

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के पीरागढ़ी स्थित उद्योग नगर में मंगलवार सुबह प्लास्टिक के ऑटो पार्ट्स बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद सवा तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और क्राइम टीम आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच के बाद आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, पीरागढ़ी स्थित उद्योग नगर में एच-54 में ट्रैक्टर के प्लास्टिक के कुछ पार्ट्स बनाने की फैक्ट्री है। सुबह करीब 5.15 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। करीब 1200 गज में बनी फैक्ट्री भूतल के अलावा ऊपर तीन मंजिल तक बनी हुई है। आग भूतल से शुरू होकर दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद 7.45 बजे आग पर काबू पाया गया। 8.35 बजे आग को पूरी तरह बुझा लिया गया। हादसे के समय फैक्ट्री बंद थी। वहां मौजूद गार्ड आग लगते ही बाहर आ गए। उन्होंने ही पुलिस व फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed