फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   atm card clone criminal arrested

500 कार्ड क्लोन कर 25 लाख ठगने वाले दो धरे

Thu, 21 Nov 2019 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
atm card clone criminal arrested
नई दिल्ली। एटीएम कार्ड क्लोन कर लोगों को चपत लगाने वाले दो ठगों को द्वारका जिला एंटी स्नैचिंग टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजेश शर्मा उर्फ बबलू और शमशेर उर्फ शेरा के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो आरोपियों ने पिछले तीन माह में करीब 500 कार्ड क्लोन कर 25 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने 11 वेरीफोन (कार्ड क्लोन करने वाली डिवाइस), 100 क्लोन कार्ड और एक एमएसआर मशीन बरामद की है। आरोपी राजेश शर्मा ने डीयू के नामी कॉलेज से बीएससी कर रखी है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के 17 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एटीएम कार्ड क्लोन कर ठगी करने वाले गैंग का एक सदस्य द्वारका के सेक्टर-20 के पास एटीएम से कैश निकालने वाला है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने आरोपी राजेश शर्मा को द्वारका सेक्टर-20 के पास एक एटीएम से रंगे हाथों क्लोन कार्ड से कैश निकालते हुए पकड़ लिया। उसके पास से 10 क्लोन कार्ड, एक वेरीफोन डाटा सेविंग मशीन बरामद हुई।
विज्ञापन

निशानदेही पर छह और वेरीफोन मशीन, 61 क्लोन कार्ड और अन्य सामान बरामद हुआ। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने दूसरे ठग शमशेर को उसके घर द्वारका से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चार वेरीफोन मशीन व कई क्लोन कार्ड बरामद किए। आरोपियों ने खुलासा किया कि दोनों मिलकर ठगी करते थे। आरोपी वेरीफोन मशीन की मदद से लोगों के एटीएम कार्ड का डाटा चोरी कर नया क्लोन कार्ड तैयार कर ठगी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed