फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Atishi distributed smart phones to girl students

ऑनलाइन शिक्षा जारी रखने के लिए छात्राओं को दिए गए स्मार्ट फोन

Fri, 08 Jan 2021 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Atishi distributed smart phones to girl students
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भी ज्यादातर ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। बावजूद यहां ऐसे बच्चे हैं जिनके पास पढ़ाई के लिए स्मार्टफोन नहीं है। हालांकि दिल्ली सरकार समय-समय पर बच्चों को स्मार्ट फोन उपलब्ध करा रही है। इसी कड़ी में कालकाजी की विधायक आतिशी ने कालकाजी के गवर्मेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूूल में नौवीं से बारहवीं तक की छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे।
विज्ञापन

छात्राओं को यह स्मार्ट फोन सांझा और चॉर्टर फॉर कंपैसन संस्थाओं के सहयोग से वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि कोई भी बच्चा टेक्नोलॉजी के अभाव में पीछे न रह जाए। इस दौरान उन्हें छात्राओं के साथ एक घंटे संवाद भी किया। इसमें उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि वह कैसे इस संकट के समय में स्कूलों, शिक्षकों, दोस्तों से दूर रह कर सामंजस्य बिठा रही हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही यह जानने का प्रयास किया कि वह अपनी पढ़ाई कैसे कर रही हैं। स्कूल की एक छात्रा ने कहा कि उसके परिवार में स्मार्ट फोन नहीं है, तो वह अपने पेपर करने, सेलेबस की जानकारी लेने व अन्य काम के लिए अपनी दोस्त की मदद लेती है। शिवानी ने आगे कहा कि वह बहुत खुश है कि आज मिला स्मार्ट फोन उसे अपनी क्लास के अन्य बच्चों के साथ बराबरी से पढ़ने का अवसर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशी ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा, हमारा प्रयास है कि बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा में दिक्कत न आए। जब सभी के स्कूल खुलेंगे तो पूरी तैयारी रखेंगे कि स्कूल बंद रहने के दौरान पढ़ाए गए पाठ्यक्रम को दोहराया जाए। इस अवसर पर उन्होंने सांझा और चॉर्टर फॉर कंपैसन संस्थाओं का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed