Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   As soon as he stepped on the Indian soil, he said, Bharat Mata ki Jai

Delhi News: भारत की धरती पर कदम रखते ही कहा, भारत माता की जय

Sat, 21 Jun 2025 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
As soon as he stepped on the Indian soil, he said, Bharat Mata ki Jai
-ईरान से आए भारतीय नागरिकों के चेहरे खिले, कहा-सरकार की कार्रवाई का शब्दों में आभार व्यक्त नहीं कर सकते
विज्ञापन

-दहशत के बीच से निकलकर राहत की सांस ली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए एक के बाद एक उड़ानें नई दिल्ली पहुंच रही हैं। विमान के रनवे पर उतरते ही यात्रियों के चेहरे खुशी से चमक रहे हैं। भारतीय नागरिकों का एक नया जत्था शनिवार तड़के विमान से करीब 3.30 बजे जब दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा तो सवार यात्रियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। बाहर निकलकर इंतजार कर रहे अपनों से मिलकर फूले नहीं समाए।
ईरान से आए ज्यादातर नागरिक वहां जियारत करने के लिए गए थे और इस संकट में फंस गए थे। वहां से आए लोगों ने कहा कि इस संकट के समय भारत सरकार की कार्रवाई इतनी तेज थी कि हम शब्दों में आभार व्यक्त नहीं कर सकते। वहां से लौटे कुछ मेडिकल के छात्र भी थे। उन्होंने जल्द हालत सुधरने की उम्मीद जताते हुए फिर से ईरान जाने की बात कही। तेहरान में भारतीय दूतावास ने इनकी सुरक्षित आवाजाही का समन्वय किया, जबकि विदेश मंत्रालय ने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की। ईरान से आए जफर अब्बास नकवी ने बताया कि हमले के बाद से वह परिवार के साथ घर के अंदर ही रहे। बाद में वह मशहद चले गए, वहां भी हमला होने के बाद उन्होंने भारत सरकार से संपर्क किया। उन्होंने सरकार की ओर से की गई त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

ईरान से आई कुलसुम ने कहा कि ईरान की स्थिति चिंताजनक है। वहां रहने के दौरान वह काफी चिंतित थी। लेकिन भारतीय सरकार ने हमारी काफी मदद की और उन्हें घर वापस लाया। उन्होंने कहा, घर वापसी से वह राहत महसूस कर रही हैं। मशहद से निकाले गए एक अन्य भारतीय नागरिक मोहम्मद अली काजिम ने सीमा पार करने और सुरक्षित घर लौटने में मदद के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तेहरान में स्थिति अच्छी नहीं थी। वह धार्मिक यात्रा पर गए थे। वह मशहद से आ रहा हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने सीमा पार करने और हमें भारत लाने में हमारी बहुत मदद की। यूपी सरकार भी हमें घर पहुंचाने में हमारी मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मूलत: अमरोहा के रहने वाले फजल नकवी ने कहा कि इस्रराइल मिसाइल से ईरान पर हमला कर रहा है, लेकिन ईरान के लोग आनंद ले रहे हैं, क्योंकि उनका एयर डिफेंस सिस्टम बेहतरीन काम कर रहा है। उनलोगों ने पार्क से उसकी वीडियो भी बनाई। उन्होंने कहा कि सुरक्षित भारत आकर वह काफी खुश हैं। वह इसके लिए मोदी जी को धन्यवाद कहना चाहते हैं। वहां की एंबेसी से काफी मदद मिली। उन्होंने कहा कि वह कई देशों से घूमते हुए दिल्ली पहुंचे हैं।

आती थीं मिसाइलों की आवाजें
शुक्रवार रात तेहरान से दिल्ली लौटीं मेडिकल की छात्रा ने बताया, वह जिस जगह रहती थीं, वहां कई बार मिसाइलों की आवाजें आती थीं। वहां लोग छत से मिसाइल जाने और उसके निष्क्रिय होते हुए देख रहे थे। तेहरान को रेड जोन घोषित किया गया है। छात्रा ने कहा, वह एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई थीं। वह सुरक्षित भारत वापस लौट आई। दिल्ली में रहने वाली छात्रा को लेने के लिए उसके पिता दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed