फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arvind Kejriwal writes PM Modi urges to stop flights from regions witnessing new variant with immediate effect

नए वेरिएंट की दहशत: सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, पीड़ित देशों से आने वाली फ्लाइट हों बंद, कोई भी देरी हो सकती है हानिकारक

Sun, 28 Nov 2021 02:31 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 28 Nov 2021 02:31 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में आग्रह किया है कि जिन देशों में कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट पाया जा रहा है वहां से आने वाली फ्लाइट को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह से बंद कर दिया जाय।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal writes PM Modi urges to stop flights from regions witnessing new variant with immediate effect
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन से फैली दहशत के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पत्र में आग्रह किया है कि जिन देशों में कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट पाया जा रहा है, वहां से आने वाली फ्लाइट को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह से बंद कर दिया जाय। कोई भी देरी हानिकारक साबित हो सकती है।  

विज्ञापन



बड़ी मुश्किल से कोरोना के कहर से बाहर आया देश
सीएम केजरीवाल ने लिखा कि मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि कोरोना के नए वेरिएंट से प्रभावित देशों से आने वाली हवाई सेवाओं को तुरंत रोक दिया जाए। हमारा देश बड़ी मुश्किल से कोरोना के कहर से बाहर आया है। हमें हर वो संभव कदम उठाना चाहिए जिससे कोरोना का नया वेरिएंट भारत में प्रवेश न करे।

विज्ञापन

आपको बचाने के लिए हम उठाएंगे हर जरूरी कदम
वहीं इससे पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि अफ्रीकी देशों से कोरोना के नए वेरिएंट के फैलने के खतरे को देखते हुए हमने विशेषज्ञों से सोमवार को डीडीएमए के समक्ष एक प्रजेंटेशन देने और जरूरी कदम उठाने की सलाह देने के लिए कहा है। आपको और आपके परिवार को बचाने के लिए हम हर जरूरी कदम उठाएंगे।

हवाई यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्य
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया की चिंता बढ़ गई है। इसे जानलेवा वेरिएंट भी कहा जा रहा है। इसके प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, हांगकांग और बोत्सवाना सहित 12 देशों के नाम जारी किए हैं, जहां से आने वाले हवाई यात्रियों की स्क्रीनिंग को अनिवार्य कर दिया गया है। इन 12 देशों से आने वाले यात्रियों को हर हाल में भारत सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed