फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   arvind Kejriwal will hold meeting with officials for preparations for Corona New variant Omicron and third wave at 11 am

ओमिक्रॉन की आहट से दहशत: सीएम केजरीवाल का सवाल- अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध में देरी क्यों?

Tue, 30 Nov 2021 08:32 AM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 30 Nov 2021 08:32 AM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि कई देशों ने ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से उड़ानें रोक दीं हैं। हम इसमें देरी क्यों कर रहे हैं? हमने पहली लहर में भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोकने में देरी की थी। अधिकांश उड़ानें दिल्ली में उतरती हैं। कृपया उड़ानें तुरंत रोक दें।

विज्ञापन
arvind Kejriwal will hold meeting with officials for preparations for Corona New variant Omicron and third wave at 11 am
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने में देरी पर सवाल उठाया है। केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ओमिक्रॉन से प्रभावित देशों से भारत आने वाली उड़ानों को तत्काल प्रभाव से रोकने का आग्रह किया था।

केजरीवाल ने कहा कि कई देशों ने ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से उड़ानें रोक दीं हैं। हम इसमें देरी क्यों कर रहे हैं? हमने पहली लहर में भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोकने में देरी की थी। अधिकांश उड़ानें दिल्ली में उतरती हैं। कृपया उड़ानें तुरंत रोक दें। हमें ओमिक्रॉन को भारत में प्रवेश करने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। मैं आपसे(प्रधानमंत्री) तत्काल प्रभाव से इन क्षेत्रों से उड़ानें बंद करने का आग्रह करता हूं। इस संबंध में कोई भी देरी हानिकारक साबित हो सकती है। 

विज्ञापन


केंद्र ने पिछले गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने या जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच और परीक्षण करने के लिए कहा था। दिल्ली में कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन की आहट से दहशत है। इसको लेकर आगमन से पहले जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं मंगलवार को सीएम केजरीवाल कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन और तीसरी लहर को लेकर दिल्ली की तैयारियों की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है। 

देरी हो सकती हानिकारक
पीएम मोदी को लिखे पत्र में सीएम केजरीवाल ने आग्रह किया कि जिन देशों में कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट पाया जा रहा है, वहां से आने वाली फ्लाइट को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह से बंद कर दिया जाय। कोई भी देरी हानिकारक साबित हो सकती है।  


आपको बचाने के लिए हम उठाएंगे हर जरूरी कदम
वहीं इससे पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि अफ्रीकी देशों से कोरोना के नए वेरिएंट के फैलने के खतरे को देखते हुए हमने विशेषज्ञों से सोमवार को डीडीएमए के समक्ष एक प्रजेंटेशन देने और जरूरी कदम उठाने की सलाह देने के लिए कहा है। आपको और आपके परिवार को बचाने के लिए हम हर जरूरी कदम उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed