फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arvind Kejriwal flagged off first Tirth Yatra Yojana train great enthusiasm among elders going for Ayodhya Darshan

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: अरविंद केजरीवाल ने हरी झंडी दिखाकर पहली ट्रेन को किया रवाना, अयोध्या दर्शन को जा रहे बुजुर्गों में भारी उत्साह

Sat, 04 Dec 2021 12:19 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 04 Dec 2021 12:19 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार की तरफ से यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों को विदा करने के लिए दिल्ली सरकार ने स्टेशन पर कार्यक्रम रखा था।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal flagged off first Tirth Yatra Yojana train great enthusiasm among elders going for Ayodhya Darshan
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: केजरीवाल ने पहली ट्रेन को किया रवाना। - फोटो : ट्विटर अरविंद केजरीवाल

विस्तार

सफदरजंग रेलवे स्टेशन से तीर्थ यात्रियों की पहली ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इससे पहले लोगों से मिलकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बुढ़ापे में किसी को तीर्थ यात्रा करने का मौका मिल जाए, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या रवाना हुई पहली ट्रेन में करीब एक हजार लोग शामिल थे। तीर्थ यात्रियों को बस के जरिए रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां तीर्थ यात्रियों को विदा करने के लिए दिल्ली सरकार ने रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम रखा था। दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे बुजुर्गों में भारी उत्साह था। लोग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद दे रहे थे। कई तीर्थ यात्रियों ने केजरीवाल को श्रवण कुमार कह कर आभार जताया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार की तरफ से यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों को विदा करने के लिए दिल्ली सरकार ने स्टेशन पर कार्यक्रम रखा था। केंद्र सरकार यहां कार्यक्रम करने से मना कर रही थी। केंद्र सरकार को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। एक तरह से हमारे माता-पिता, हमारे बुजुर्ग भगवान श्रीरामचंद्र जी का दर्शन करने के लिए अयोध्या गए हैं। यह बहुत खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कोरोना की वजह से दिल्ली की तीर्थ यात्रा योजना रूक गई थी, अब कोरोना थोड़ा कम हुआ है। इसलिए हमने तीर्थ यात्रा को दोबारा चालू किया है, जिसके तहत अयोध्या के लिए पहली ट्रेन गई है। अब दूसरे तीर्थ स्थानों रामेश्वरम्, पुरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, अजमेर शरीफ समेत सब जगह ट्रेन जाएगी।

करतारपुर साहिब और वेलंकन्नी की यात्रा जनवरी में
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली के बुजुर्ग करतारपुर साहिब और वेलंकन्नी की तीर्थ यात्रा पर जनवरी में जाएंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 15 तीर्थ स्थल पर जाया जा सकता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर इसमें वेलंकन्नी और करतारपुर साहिब तीर्थ स्थल को शामिल किया गया है। थ्री टियर ट्रेन में लोगों को यहां भेजा जाएगा। करतारपुर साहिब के लिए डीलक्स एसी बस जाएगी।

35 हजार से अधिक बुजुर्गों ने की तीर्थ यात्रा
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 12 जुलाई, 2019 को शुरू हुई थी। अब तक प्रति विधानसभा 1100 निवासी सालाना इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सभी विधानसभाओं को मिलाकर प्रति वर्ष कुल 77,000 यात्री इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। इसकी औपचारिक शुरुआत के बाद से अब तक दिल्ली के 35080 बुजुर्गों ने योजना के तहत तीर्थ यात्रा की है।


कौन कर सकता है आवेदन?
कोई भी व्यक्ति जो दिल्ली का निवासी है और 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का है, वह इस योजना (एमएमटीवाई) के तहत आवेदन कर सकता है। 21 वर्ष से अधिक आयु का एक अटेंडेंट भी वरिष्ठ नागरिक अपने साथ लेकर जा सकते हैं।

आवेदन कहां करें?
योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदन जमा किया जा सकता है। यात्रियों को एसी होटल में ठहराया भी जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed