फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arrested after two miscreants were shot in leg in Dwarka encounter had committed four incidents in a single night

दिल्ली: द्वारका मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, एक ही रात में चार वारदातों को दिया था अंजाम 

Tue, 19 Oct 2021 06:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 19 Oct 2021 06:16 PM IST
सार

पुलिस टीम ने वारदात वाली जगहों पर लगे करीब दौ सौ सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। जिससे पुलिस को पता चला कि सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने चारों वारदातों को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Arrested after two miscreants were shot in leg in Dwarka encounter had committed four incidents in a single night
मुठभेड़ में दोनों आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका इलाके में एक ही रात में लूटपाट की चार वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच सोमवार देर रात मुठभेड हो गई। कार सवार बदमाशों ने रोकने पर जिले की वाहन चोरी निरोधक दस्ते के टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए। दोनों बदमाशों को पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस बदमाशों के निशानदेही पर वारदात में शामिल एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीसरा बदमाश दिल्ली सिविल डिफेंस कर्मी रह चुका है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल, कारतूस, चार मोबाइल फोन और चोरी की गई एक सेंट्रो कार बरामद की है। 
विज्ञापन


 सौ सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला
जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि घायल बदमाशों की पहचान सचिन और बबलू के रूप में हुई, जबकि तीसरे बदमाश की पहचान विशाल के रूप में हुई है। 11 अक्तूबर की रात सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने द्वारका के अलग अलग थाना इलाके में लूटपाट की चार वारदातों को अंजाम दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व पुलिस टीम को बदमाशों की धरपकड के निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम ने वारदात वाली जगहों पर लगे करीब दौ सौ सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। जिससे पुलिस को पता चला कि सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने चारों वारदातों को अंजाम दिया है। साथ ही करीब सौ से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने दो पुलिसकर्मी पर चला दी गोली
पुलिस ने काले रंग की सेंट्रो कार के नंबर को लेकर छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि जिस कार से लूटपाट को अंजाम दिया गया है वह चोरी हो चुकी है। पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया। सोमवार देर रात करीब ढाई बजे पुलिस को काले रंग की सेंट्रो कार के सेक्टर 10 द्वारका की ओर आने की जानकारी मिली। पुलिस ने रामलीला मैदान के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम ने कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखते ही कार में सवार दो युवक बाहर निकले और पुलिस टीम पर गोली चला दी। हवलदार सलज और सिपाही अरविंद ने खुद को बचाया। एक गोली अरविंद और दूसरी गोली सलज के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। वह बाल-बाल बचे।


अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश
स्थिति को देखते हुए एसआई विकास और सिपाही अरविंद ने बदमाशों पर जवाबी फायरिंग कर दी। गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी और वह गिर गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। घायल बदमाशों की पहचान मंगोलपुरी निवासी सचिन और बबलू के तौर पर हुई। पुलिस ने दोनों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इनके निशानदेही पर विशाल को सुल्तानपुरी से गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली सिविल डिफेंस में काम कर चुका है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक आई फोन समेत चार मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार अन्य बदमाशें की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed