फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arrest case of four youths of Kargil: Five mobiles were closed on the day of the blast

कारगिल के चार युवकों की गिरफ्तारी का मामला : धमाके वाले दिन बंद थे पांचों मोबाइल

Sat, 26 Jun 2021 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Jun 2021 05:24 AM IST
सार

  • अमेरिका व इस्त्राइल के खिलाफ पोस्ट को लाइक करते थे
  • पुलिस ने आरोपियों के पांच मोबाइल व लैपटॉप बरामद किए
  • बम धमाके करने वाले से हो सकते हैं संपर्क 

विज्ञापन
Arrest case of four youths of Kargil: Five mobiles were closed on the day of the blast
mobile switch off - फोटो : psafe

विस्तार

कारगिल, लददाख के चार युवकों की गिरफ्तारी मामले में कई खुलासे हुए हैं। चारो युवकों के पांच मोबाइल 28 व 29 जनवरी, 21 यानी दो दिन बंद थे। सभी फोन एक साथ बंद हुए थे। इस्त्राइल दूतावास के सामने 29 जनवरी की शाम को कम तीव्रता वाला बम धमाका हुआ था। खुफिया व सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही है कि आखिर इन चारों युवकों के पांचों मोबाइल फोन एक साथ क्यों बंद हुए और दो दिन तक क्यों बंद रहे। सुरक्षा एजेंसियां आरोपी युवकों से यही सवाल लगातार पूछ रही है। इस्त्राइल दूतावास बम धमाके को लेकर भी इनसे पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खुफिया विभाग व कारगिल पुलिस के सहयोग से दिल्ली में आतंकी गातिविधियों की साजिश रचने के आरोप में  गांव थांग जिला कारगिल लद्दाख निवासी नजीर हुसैन (26) पुत्र मो. बाकिर, जुल्फिकार अली वजीर (25) पुत्र अकबर अली, अयाज हुसैन (28) पुत्र मो. जावेद और मुजम्मिल हुसैन(25) पुत्र मो. जावेद अली को गिरफ्तार किया था। इन पर दिल्ली में आतंकी गातिविधियों की साजिश रचने का आरोप है। ये युवक उत्तरी दिल्ली के विजय नगर में रह रहे थे। इनमें से दो दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि दो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कर रहे थे। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार चार में एक युवक के पास दो मोबाइल फोन हैं, जबकि अन्य तीन के पास एक-एक मोबाइल फोन हैं। इन युवकों के पांच मोबाइल फोन 28 जनवरी, 21 को एक साथ बंद हो गए थे और दूसरे दिन यानि इस्त्राइल दूतावास के सामने हुए बम धमाके वाले दिन तक बंद रहे। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि हो सकता है इन युवकों के बम धमाका करने वालों से संबंध हो। इस कोण भी इनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इनके मोबाइल व लैपटॉप को जब्त कर लिया है। ये युवक दिल्ली में लॉकडाउन लगने से पहले दिल्ली से कारगिल चले गए थे।  इस्त्राइल दूतावास के सामने 29 जनवरी, 21 को कम तीव्रता वाला बम धमाका हुआ था। हालांकि इस बम धमाके में कोई घायल नहीं हुआ था। पुलिस इस्त्राइल बम धमाके को मिले वीडियो की जांच कर रही है। 

इनके फेसबुक पेजों को खंगाला गया है
स्पेशल सेल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी युवकों के फेसबुक पेज हैं और कई व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हुए हैं। ये युवक फेसबुक पेज पर भारत, अमेरिका व इस्त्राइल के खिलाफ की गई पोस्ट को लाइक करते थे। इन पर ये कमेंट्स भी लिखते थे। पुलिस इनके सोशल मीडिया संपर्कों को भी खंगाल रही है। इसके बाद ये दिल्ली नहीं आए थे। 


आईबी के इनपुट्स के बाद गिरफ्तार किया गया है
स्पेशल सेल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईबी के इनपुट्स के बाद इन युवकों को कारगिल से पकड़ा गया है। पुलिस ये देख रहे है कि ये युवक दिल्ली व दिल्ली से बाहर कहां-कहां गए और किन-किन लोगों से मिले थे। खुफिया विभाग के अधिकारी आरोपियों से शुक्रवार को दिनभर पूछताछ करते रहे। एनआईए के अधिकारी भी पूछताछ करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed