{"_id":"60b5bfad2a2dd214487a7f07","slug":"arms-license-of-wrestler-sushil-kumar-has-been-suspended-after-arrest-in-sagar-rana-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर राणा हत्याकांड: रद्द किया गया पहलवान सुशील कुमार का शस्त्र लाइसेंस, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर राणा हत्याकांड: रद्द किया गया पहलवान सुशील कुमार का शस्त्र लाइसेंस, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
Tue, 01 Jun 2021 10:33 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:33 AM IST
सार
लाइसेंसिंग विभाग के संयुक्त आयुक्त ओपी मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर रही एजेंसियों और लोकल पुलिस के कहने पर यह कार्रवाई की गई है। चूंकि सुशील के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
सुशील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्रसाल स्टेडियम में चार मई की रात को पहलवान सागर धनकड़ की हत्या में गिरफ्तार किए गए दो बार के ओलंपियन सुशील कुमार की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। पुलिस ने सोमवार को सुशील कुमार का हथियार का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधिक मुकदमा दर्ज होने के कारण पुलिस ने लाइसेंस निलंबित किया है। अब सुशील को नोटिस देकर पूछा जाएगा कि क्यों नहीं उनका लाइसेंस रद्द किया जाए। जवाब न मिलने की सूरत में सुशील कुमार के लाइसेंस को रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
लाइसेंसिंग विभाग के संयुक्त आयुक्त ओपी मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर रही एजेंसियों और लोकल पुलिस के कहने पर यह कार्रवाई की गई है। चूंकि सुशील के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज हुआ है। इसकी वजह से पुलिस की एक टीम सुशील के घर पर हथियार और लाइसेंस की कॉपी लेने पहुंची थी। लेकिन सुशील के परिजनों ने इस संबंध में सहयोग नहीं किया। जांच के बाद सोमवार को सुशील का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ने गत चार मई को छत्रसाल स्टेडियम में अपने साथियों के साथ मिलकर पहलवाल सागर धनकड़, सोनू महाल और अमित को बुरी तरह पीटा था। हमले में सागर की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस अब तक सुशील समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस उसके बाकी साथियों की भी तला कर रही है।