फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Anti-corruption branch issues notice to AAP leader Amanatullah Khan

Anti Corruption : एसीबी ने आप विधायक अमानतुल्लाह को आज पूछताछ के लिए बुलाया, वक्फ बोर्ड में भर्ती का मामला

Fri, 16 Sep 2022 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 02:18 AM IST
सार

Anti Corruption : दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा(एसीपी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड में 32 लोगों की गैर कानूनी रूप से भर्ती कराने के मामले में शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Anti-corruption branch issues notice to AAP leader Amanatullah Khan
आप विधायक अमानतुल्लाह खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा(एसीपी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड में 32 लोगों की गैर कानूनी रूप से भर्ती कराने के मामले में शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


उन्हें शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है। एसीबी प्रमुख मधुर वर्मा ने आप विधायक अमानतुल्लाह को पूछताछ के लिए शुक्रवार को बुलाने की पुष्टि की है। उनके कहना है कि एसीबी के पास विधायक के खिलाफ गवाह व सबूत हैं।
विज्ञापन


एसीबी के अधिकारियों के अनुसार विधायक के खिलाफ एसीबी में एफआईआर दर्ज है। विधायक खान पर आरोप है कि उन्होंने वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए 32 लोगों की गैरकानूनी रूप से भर्ती की थी। इसके अलावा उन्होंने वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी को गैर-कानूनी तरीके से किराए पर दिया। उन पर ये भी आरोप है कि उन्होंने बोर्ड के खाते से हेरा-फेरी कर पैसे निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीसी के अधिकारियों के अनुसार एसीबी के पास विधायक खान के खिलाफ गवाह व सबूत हैं। एसीबी ने पहले गवाहों से पूछताछ की थी। गवाहों से पूछताछ के बाद ही अमानतुल्लाह खान को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed