{"_id":"63238f721877ee279b5fd829","slug":"anti-corruption-branch-issues-notice-to-aap-leader-amanatullah-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anti Corruption : एसीबी ने आप विधायक अमानतुल्लाह को आज पूछताछ के लिए बुलाया, वक्फ बोर्ड में भर्ती का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anti Corruption : एसीबी ने आप विधायक अमानतुल्लाह को आज पूछताछ के लिए बुलाया, वक्फ बोर्ड में भर्ती का मामला
Fri, 16 Sep 2022 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:18 AM IST
सार
Anti Corruption : दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा(एसीपी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड में 32 लोगों की गैर कानूनी रूप से भर्ती कराने के मामले में शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
आप विधायक अमानतुल्लाह खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा(एसीपी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड में 32 लोगों की गैर कानूनी रूप से भर्ती कराने के मामले में शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
उन्हें शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है। एसीबी प्रमुख मधुर वर्मा ने आप विधायक अमानतुल्लाह को पूछताछ के लिए शुक्रवार को बुलाने की पुष्टि की है। उनके कहना है कि एसीबी के पास विधायक के खिलाफ गवाह व सबूत हैं।
विज्ञापन
एसीबी के अधिकारियों के अनुसार विधायक के खिलाफ एसीबी में एफआईआर दर्ज है। विधायक खान पर आरोप है कि उन्होंने वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए 32 लोगों की गैरकानूनी रूप से भर्ती की थी। इसके अलावा उन्होंने वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी को गैर-कानूनी तरीके से किराए पर दिया। उन पर ये भी आरोप है कि उन्होंने बोर्ड के खाते से हेरा-फेरी कर पैसे निकाले।
विज्ञापन
एबीसी के अधिकारियों के अनुसार एसीबी के पास विधायक खान के खिलाफ गवाह व सबूत हैं। एसीबी ने पहले गवाहों से पूछताछ की थी। गवाहों से पूछताछ के बाद ही अमानतुल्लाह खान को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।