फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Announcement ranging from modernizing the army to launching new courses.

Delhi News: सेना को आधुनिक बनाने से लेकर नए कोर्स शुरू करने की घोषणा

Fri, 10 Jul 2026 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Announcement ranging from modernizing the army to launching new courses.
विश्वविद्यालय के कुलपति ने आगामी वर्षों के लिए नई योजनाओं का रोडमैप प्रस्तुत किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने शुक्रवार को 85वें स्थापना दिवस पर सेना को आधुनिक बनाने से लेकर नए कोर्स शुरू करने, अनुसंधान और नवाचार को लेकर कई घोषणाएं कीं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप भविष्य की तकनीकों, उद्योग की आवश्यकताओं और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए आगामी वर्षों के लिए नई योजनाओं का रोडमैप प्रस्तुत किया।

इंडिया हैबिटेट सेंटर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इंटीग्रेटेड बी.एससी-एम.एससी इन डेटा साइंस और इंटीग्रेटेड बी.एससी एम.एससी इन एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स शुरू किए जाएंगे। यह दोनों कार्यक्रम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा, सरकारी नीति निर्माण, उद्योगों और भारतीय सांख्यिकी सेवा जैसी बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए हैं। विश्वविद्यालय ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन के साथ 4+1 एक्सेलरेटेड बी.टेक एमएस कार्यक्रम भी शुरू किया है। जिससे छात्रों को डीटीयू में बीटेक के बाद अमेरिका से एमएस की डिग्री प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


स्कूली छात्रों के लिए सर्टिफिकेट कोर्स

बीटेक छात्रों के लिए डबल मेजर इन इकोनॉमिक्स भी शुरू किया गया है। इसमें नेटवर्क इकोनॉमिक्स, प्लेटफॉर्म इकोनॉमिक्स, इकोनॉमिक्स ऑफ एआई, गेम थ्योरी, मशीन लर्निंग फॉर इकोनॉमिक्स और हाई-फ्रीक्वेंसी एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग जैसे अत्याधुनिक विषय शामिल किए गए हैं। स्कूल स्तर से तकनीकी प्रतिभा विकसित करने के लिए कक्षा नौवीं से ऊपर के छात्रों के लिए छह सप्ताह का तीन क्रेडिट सर्टिफिकेट कोर्स एप्लाइड एआई, डेटा एनालिटिक्स एंड एंटरप्रेन्योरशिप भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में होंगे माइक्रो क्रेडेंशियल कोर्स

कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा ने कहा कि डीटीयू देश के शुरुआती संस्थानों में शामिल हो गया है, जिसने माइक्रो-क्रेडेंशियल कोर्स को नियमित पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। यह कार्यक्रम नवीकरणीय ऊर्जा, सेमीकंडक्टर डिजाइन, रेलवे सिग्नलिंग, बायोटेक्नोलॉजी और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में संचालित होंगे। वहीं सीटीईएल के माध्यम से वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ईएसजी एवं कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी और रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट में ऑनलाइन सर्टिफिकेट कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। विश्वविद्यालय ने स्पोर्ट्स एनालिटिक्स कार्यक्रम की भी शुरुआत की है।

डीटीयू की इंजीनियरिंग से आधुनिक होगी सेना

डीटीयू कुलपति ने बताया कि भारतीय सेना और रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी के साथ समझौता कर स्वदेशी रक्षा तकनीकों, साइबर सुरक्षा और भविष्य के युद्ध से जुड़ी तकनीकों पर संयुक्त अनुसंधान शुरू किया है। सेना के हथियारों को आधुनिक बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। आर्टिलरी गन में सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगेंगे। साथ ही भविष्य का युद्ध केवल सीमाओं पर नहीं बल्कि साइबर स्पेस में भी लड़ा जाएगा, उस दिशा में विश्वविद्यालय के छात्र काम कर रहे है। इसके अलावा एथेनॉल इंजन पर शोध की कार्ययोजना है।

एक हजार से अधिक ने की पीएचडी

डीटीयू ने बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग (बेस्ट) सेंटर, सिद्धार्थ रिसर्च एंड ट्राइबोलॉजी सेंटर, जियोस्पेशियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग, योगी गोस्वामी क्लीन एनर्जी लैब और डीएसटी के एक करोड़ रुपये के अनुदान से क्वांटम टेक्नोलॉजी अंडरग्रेजुएट लैब स्थापित की है। विश्वविद्यालय के अनुसार अब तक 1000 से अधिक शोधार्थी पीएचडी पूरी कर चुके हैं। पिछले एक वर्ष में लगभग 40 पेटेंट हुए हैं। एएनआरएफ, डीआरडीओ, इसरो और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से करोड़ों रुपये की अनुसंधान परियोजनाएं भी मिली हैं।


डिजिटल साक्षर बनाने के लिए नौ गांव लिए गोद

प्रो. प्रतीक शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के माध्यम से 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आया। एक हजार से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने आसपास के नौ गांवों को गोद लेकर लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से डिजिटल साक्षरता और तकनीकी शिक्षा पहुंचाने की पहल भी शुरू की है। इसमें बरवाला, शाहबाद दौलतपुर, सिरसपुर, भलस्वा, जहांगीरपुरी, प्रह्लादपुर बांगर, हमीदपुर, पल्ला, शाहपुर गढ़ी और जाफराबाद को गोद लेकर उनके समग्र विकास की दिशा में विभिन्न पहले प्रारंभ की। विश्वविद्यालय ने भविष्य की योजनाओं में बी.टेक इन मैकेनिकल एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग (2026-27) और बीटेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (एआई) और बी.टेक. इन क्वांटम टेक्नोलॉजी (2027-28) शुरू करने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed