फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ankit gurjar murder in jail Five personnel removed from jail number three

अंकित गुर्जर मौत मामला: पांच कर्मियों को जेल संख्या तीन से हटाया, जांच पूरी होने तक मुख्यालय जोड़ा

Fri, 06 Aug 2021 11:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Aug 2021 11:00 AM IST
सार

तिहाड़ जेल में दिल्ली व यूपी के गैंगस्टर अंकित गुर्जर की हत्या के बाद उप अधीक्षक समेत पांच जेलकर्मियों को जेल संख्या तीन से हटाया गया है। हटाए गए सभी जेलकर्मियों को जेल मुख्यालय भेजा गया है। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
ankit gurjar murder in jail Five personnel removed from jail number three
अंकित गुर्जर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तिहाड़ जेल में अंकित गुर्जर की संदिग्ध मौत के बाद जेल प्रशासन ने उप अधीक्षक समेत पांच जेलकर्मियों को जेल संख्या तीन से हटा दिया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच पूरी होने तक उन्हें मुख्यालय से जोड़ दिया गया है। जेल अधिकारियों का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फिलहाल जेल प्रशासन की ओर से मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है। जो पूरे मामले की जांच कर रही है। कमेटी जेल संख्या तीन में तैनात कर्मियों व कैदियों से पूछताछ कर इस पूरे प्रकरण से जुड़ी कडिय़ों को जोड़ रहा है ताकि सच्चाई का पता चल सके। 
विज्ञापन


उधर इस घटना के बाद तिहाड़ के सभी जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने व लगे हुए कैमरे को चालू करने का काम तेज कर दिया गया है। अंकित के सेल के आस पास लगे कैमरे चालू नहीं होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है कि अंकित की पिटाई किसने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित गुर्जर की मौत के बाद उसके परिजनों ने जेल नंबर तीन के उप अधीक्षक सहित पांच जेल कर्मियों के खिलाफ अंकित के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अंकित अधिकारी की बातों की अनदेखी करता था, जिसकी वजह से उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed