फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   'Anganwadi Aapke Dwar' buses will reach children

बच्चों तक पहुंचेंगी ‘आंगनबाड़ी आपके द्वार’ बसें

Tue, 12 Oct 2021 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
'Anganwadi Aapke Dwar' buses will reach children
नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार की अनूठी पहल के तहत सोमवार को ‘आंगनबाड़ी आपके द्वार’ बस लांच हुई। इस तरह अब दिल्ली में चलती-फिरती आंगनबाड़ी बस उन बच्चों तक पहुंचेगी, जो किसी कारणवश आंगनबाड़ी केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते हैं। यह बसें बच्चों को पोषक आहार देने के साथ-साथ उनके शैक्षणिक व स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को भी पूरा करेंगी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ‘आंगनबाड़ी ऑन व्हीलस’ कार्यक्रम लांच किया।
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘आंगनबाड़ी ऑन व्हीलस’ दिल्ली सरकार का एक अनूठा प्रयास है, जिसके जरिये ये सुनिश्चित किया जाएगा कि 0-6 साल तक के हर बच्चे की आंगनबाड़ी तक पहुंच हो। हर एक बच्चे को अच्छा पोषक आहार और अच्छी शिक्षा मिले, केजरीवाल सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ‘आंगनबाड़ी ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम के तहत दिल्ली सरकार का उद्देश्य है कि हर उस बच्चे तक पहुंचना है जो किसी कारण आंगनबाड़ी केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते हैं। इन बसों के माध्यम से प्रशिक्षित आंगनबाड़ी वर्कर्स 0-6 साल तक के बच्चों को अर्ली चाइल्डहुड केयर एजुकेशन देंगे। साथ ही बच्चों को पोषक आहार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकता से काम कर रही केजरीवाल सरकार : गौतम
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि महिला और बाल सुधार के क्षेत्र में केजरीवाल सरकार प्राथमिकता के साथ काम कर रही है। इस दिशा में विभाग ने वर्ष 2021 में सहेली समन्वय केंद्र (एसएसके) के माध्यम से बालिकाओं/महिलाओं की देखभाल और सुरक्षा के लिए एकीकृत हब मॉडल की शुरुआत की। इसके पहले चरण में 101 एसएसके और दूसरे चरण में 354 एसएसके का संचालन किया गया। इन सहेली समन्वय केंद्रों में 6 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 50 क्रेच व डे-केयर सर्विसेज को भी जोड़ा गया है। साथ ही 329 पर्यवेक्षकों और 10,245 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से अर्ली चाइल्डहुड केयर एजुकेशन पर डिजिटल प्रशिक्षण दिया गया है। कार्यक्रम में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed