फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Earthquake Today in Delhi News: An earthquake with a magnitude of 2.1 on the Richter Scale hit Punjabi Bagh area in Delhi

Delhi Earthquake: दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.1 रही तीव्रता

Sun, 20 Jun 2021 01:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Jun 2021 01:39 PM IST
सार

रिक्टर स्केल पर 2.1 की तीव्रता वाला भूकंप आज दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में दोपहर 12:02 बजे आया है।

विज्ञापन
Earthquake Today in Delhi News: An earthquake with a magnitude of 2.1 on the Richter Scale hit Punjabi Bagh area in Delhi
दिल्ली में आज भूकंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के पंजाबी बाग में 12 बजकर दो मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जैसे ही लोगों को आभास हुआ, तुरंत लोग घर और दुकान छोड़कर बाहर आ गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.1 रही।   
विज्ञापन


नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 2.1 की तीव्रता वाला भूकंप आज दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में दोपहर 12:02 बजे आया है। अभी तक कहीं से कोई नुकसान की खबर नहीं है। 
विज्ञापन

  इससे पहले, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अरुणाचल प्रदेश में एक बजकर दो मिनट पर झटके महसूस किए गए। अरुणाचल के पैंगिन में ये झटके आए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.1 रही।   
 

Earthquake of 3.1 magnitude occurred today around 01:02:07 IST in NNW of Pangin, Arunachal Pradesh: National Center for Seismology

— ANI (@ANI) June 20, 2021

वहीं, मणिपुर में सुबह एक बजकर 22 मिनट पर भूकंप के झटके आए। मणिपुर के शिरुई गांव में झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। 
 

Earthquake of 3.6 magnitude occurred at 0122 hours in NW of Shirui village, Manipur: National Center for Seismology

— ANI (@ANI) June 20, 2021


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed