फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All train going towards Purvanchal are full

पूर्वांचल की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें फुल, अनारक्षित कोच में भी कठिन होगा सफर

Tue, 10 Sep 2019 06:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
All train going towards Purvanchal are full
एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : Social Media

हर साल की तरह इस साल भी ट्रेन से यात्रा कर पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को दीपावली और छठ के दौरान परेशान होना पड़ेगा। क्योंकि, इस दिशा की ओर जाने वाली सभी ट्रेन अभी से ही फुल हैं।

विज्ञापन


किसी भी ट्रेन में आरक्षित बर्थ उपलब्ध नहीं है। दीपावली 27 अक्तूबर को है, लेकिन इसके एक सप्ताह पहले से ही ज्यादातर ट्रेनों में नो-रूम है। यानी, रेलवे वेटिंग टिकट भी जारी नहीं कर रहा है। स्लीपर क्लास में भी आरक्षित बर्थ नहीं है। दिल्ली से लखनऊ जाने वाली ट्रेन सप्त क्रांति, बिहार संपर्क क्रांति, श्रमजीवी, वैशाली, गोरखधाम एक्सप्रेस में वेटिंग टिकट तक नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह कानपुर जाने वाली पूर्वा, महाबोधी, विक्रमशीला एक्सप्रेस में भी इस दौरान सभी श्रेणी की आरक्षित बर्थ फुल हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर समेत बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर जाने वाली ट्रेन गोरखपुर हमसफर, बिहार संपर्क क्रांति, वैशाली ट्रेन आदि में भी आरक्षित सीट खाली नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीमियम ट्रेन में भी नो-रूम
प्रीमियम ट्रेन की बात करें तो इसमें भी वेटिंग टिकट नहीं मिल रहा है। 24-26 अक्तूबर को कोलकाता राजधानी, डिब्रूगढ़ राजधानी, गोरखपुर हमसफर, पटना राजधानी ट्रेन में वेटिंग टिकट भी नहीं है। दीपावली रविवार को होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने शुक्रवार को ही टिकट की बुकिंग करा ली है। यह स्थिति तब है, जब इन ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर लागू है।

अनारक्षित कोच में भी सफर करना होगा मुश्किल
यदि आप अनारक्षित कोच से भी यात्रा करने की सोच रहे हैं तो बेहद मुश्किल भरा सफर साबित हो सकता है। क्योंकि, पूर्वांचल दिशा की तरफ जाने वाली ट्रेनों का अनारक्षित कोच बिना त्योहारों वाले मौसम में भी खचाखच भरा रहता है। त्योहारों के दौरान तो शौचालय तक में सफर करने को मुसाफिर मजबूर होते हैं।


स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी
अत्याधिक भीड़ को ध्यान में रख रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने की कवायद में जुट गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दशहरा व दीपावली के दौरान पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। दशहरा के मौके पर ज्यादातर लोग पश्चिम बंगाल जाते हैं। लिहाजा, इस दौरान इस दिशा में ज्यादातर स्पेशल ट्रेन चलेंगी। इसी तरह दीपावली व छठ के दौरान पूर्वांचल की तरफ ज्यादा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed