{"_id":"62308e01d2e5f75c0602a1c7","slug":"alert-in-delhi-hospitals-government-issued-guidelines","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली पर खास नजर: दिल्ली के अस्पतालों में अलर्ट, सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, विशेषज्ञ बोले-त्वचा का रखें ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर खास नजर: दिल्ली के अस्पतालों में अलर्ट, सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, विशेषज्ञ बोले-त्वचा का रखें ख्याल
Tue, 15 Mar 2022 06:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Mar 2022 06:30 PM IST
सार
दिल्ली के सभी बड़े अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं। अस्पतालों में 18 मार्च को अवकाश के दौरान भी आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। साथ ही अगले दिन 19 मार्च को शनिवार के दिन भी सेवाएं संचालित रहेंगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने होली पर सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। सरकार ने अपने निर्देश में कहा है कि इमरजेंसी सेवाओं पर त्योहार के दौरान खास जोर रहना चाहिए। होली के हुड़दंग और रंगों से जुड़ी घटनाओं को लेकर समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के सभी बड़े अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं। इन अस्पतालों में 18 मार्च को अवकाश के दौरान भी आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। साथ ही अगले दिन 19 मार्च को शनिवार के दिन भी सेवाएं संचालित रहेंगी। इनमें आवश्यक ऑपरेशन इत्यादि भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार 17 से 20 मार्च के बीच अवकाश होने के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी असर पड़ सकता है। ऐसे में सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि अस्पतालों को अपने-अपने स्तर पर योजना बनाने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
होली पर इमरजेंसी की विभिन्न पालियों में डाक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाने, जीवन रक्षक दवाओं, दर्द निवारक इंजेक्शन, आई इमरजेंसी के हेल्पलाइन नंबर को हेल्प के लिए आने वाली टेलीफोन काल्स को अटेंड करने का प्रबंध करने की बात की गई है।

एम्स, सफदरजंग, आरएमएल, लोकनायक अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में कैट्स एम्बुलेंस की तैनाती को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। इन अस्पतालों में यदि कोई दुर्घटनाग्रस्त होता है तो हेल्पलाइन पर काल करने पर कैट्स एम्बुलेंस मौके पर पहुंचेगी
वहीं पर प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत मरीज को अस्पताल ले आएगी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि होली पर किसी को गुब्बारा नहीं मारा जाए। साथ ही प्राकृतिक रंगों का प्रयोग ही करने की सलाह दी है।
त्वचा का रखें ख्याल
दिल्ली के लोकनायक अस्पताल के त्वचारोग विशेषज्ञ डॉ अतुल कोचर का कहना है कि अपनी त्वचा की रक्षा के लिए सबसे पहले तो हमें सिंथेटिक रंगों की बजाय प्राक्रतिक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि इन रंगों का हमारे शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इसके अलावा ऐसे कपड़ों का चयन करना चाहिए जो हमारे शरीर को पूरी तरह से ढकें।
इसके अलावा होली खेलना शुरू करने से पहले खूब पानी पीना चाहिए ताकि त्वचा को डीहाइड्रेशन से बचाया जा सके। जो त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाता है। इससे बचने के लिए शरीर पर तेल, मॉइश्चराइजर, होंठ पर बाम और नाखूनों पर नेल पॉलिश का इस्तेमाल करना चाहिए।