फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   after corona vaccine mild fever head and muscle pain common symptoms

ऐसे होता है टीके का असर: टीका लगने पर हल्का बुखार, सिर व मांसपेशी का दर्द आम

Tue, 18 May 2021 02:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 May 2021 02:26 AM IST
सार

डॉ. प्रवीण कहते हैं कि वैक्सीन के बाद अधिक उम्र के लोगों में एलर्जी की संभावना ज्यादा रहती है। लिहाजा वैक्सीन लगने के बाद लोगों को करीब आधे घंटे तक टीकाकरण केंद्र में ही रुकने के लिए कहा जा रहा है, ताकि वैक्सीन के बाद इन्हें निगरानी में रखा जा सके।

विज्ञापन
after corona vaccine mild fever head and muscle pain common symptoms
कोरोना टीकाकरण - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। अब तक 38 लाख से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। लोगों में टीका लगने के बाद कई प्रकार कि प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। इनमें कुछ हल्के प्रभाव होते हैं, कुछ गंभीर। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि वैक्सीन लगने के बाद शरीर क्या प्रतिक्रिया देता है, कौन से लक्षण गंभीर श्रेणी में आते हैं, और कौन से सामान्य।

विज्ञापन


वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार बताते हैं कि कोरोना वैक्सीन के रिएक्शन को दो हिस्सों में बांटा गया है। हल्के और गंभीर। ऐसे में वैक्सीन लगने के बाद लोगों में वैक्सीन वाली जगह पर दर्द, सूजन या उस जगह का लाल पड़ जाने जैसे लक्षण दिखाई देना आम है। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा बुखार आना, सिर दर्द, भूख न लगना और मांसपेशियों में दर्द होना भी शामिल है। हल्के लक्षणों से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर गहरा असर नहीं पड़ता और जल्दी ही ये ठीक हो जाते हैं। टीका लगवाने के बाद यह सभी प्रभाव दिख रहे हैं तो घबराना नहीं चाहिए। टीकाकरण के बाद यह सब होना आम बात है।
विज्ञापन


डॉक्टर के मुताबिक, टीका लगने के बाद शरीर में होने वाली गंभीर प्रतिक्रिया की बात करें तो इसमें जान जाने का भी खतरा होता है। इसमें वैक्सीन लगते ही उसका एलर्जिक रिएक्शन होता है। इसमें शरीर वैक्सीन को सपोर्ट नहीं करता। डॉ. प्रवीण कहते हैं कि वैक्सीन के बाद अधिक उम्र के लोगों में एलर्जी की संभावना ज्यादा रहती है। लिहाजा वैक्सीन लगने के बाद लोगों को करीब आधे घंटे तक टीकाकरण केंद्र में ही रुकने के लिए कहा जा रहा है, ताकि वैक्सीन के बाद इन्हें निगरानी में रखा जा सके। टीके के बाद एलर्जी का कोई लक्षण दिखाई देता है और व्यक्ति की तबीयत बिगड़ती है तो उसे तत्काल इलाज के लिए भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार देखा जाता है कि टीका लगवाने के बाद लोग निगरानी कक्ष में नहीं रुकते, ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होता है टीके का असर
डॉक्टरों के मुताबिक, टीके को इंजेक्शन के जरिए सीधे शरीर के अंदर पहुंचाया जाता है। शरीर में जाने के बाद वैक्सीन टी कोशिकाओं को सक्रिय कर देती है। वैक्सीन जहां एक ओर शरीर के प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत करती है तो वहीं स्पाइक प्रोटीन को पहचानने के बाद उसके खिलाफ तेजी से काम शुरू कर देती है। शरीर में मौजूद बी कोशिका एंटीबॉडीज बनाकर बाहरी पैथोजन को रोकती है। इस पूरी प्रक्रिया में वायरस कमजोर पड़ता हैं और वो शरीर के प्रतिरोधक तंत्र को नुकसान नहीं पहुंचा पाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed