फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   African citizens created ruckus at the police station, beat up policemen, broke many vehicles

अफ्रीकी नागरिकों ने थाने पर काटा बवाल, पुलिसकर्मियों को पीटा, कई गाड़ियां तोड़ीं

Thu, 30 Sep 2021 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
African citizens created ruckus at the police station, beat up policemen, broke many vehicles
नई दिल्ली। अपने एक साथी की मौत की सूचना पुलिस को देने से नाराज अफ्रीकी नागरिकों ने मोहन गार्डन थाने पर जमकर बवाल किया। डंडे, रॉड, पत्थर और ईंटें लेकर थाने पहुंचे अफ्रीकी नागरिकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों को पीटने के साथ-साथ थाने में खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित अफ्रीकी नागरिकों को पहले समझाने की कोशिश की, नाकाम होने पर पुलिस ने हवा में फायरिंग कर दी। गोली चलते ही अफ्रीकी नागरिक वहां से भागकर थाने के बाहर से पथराव करने लगे। पुलिस ने आठ लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया। कई थानों की पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से उत्पातियों की पहचान कर 53 अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना 26 सितंबर की रात की है। रात में कुछ अफ्रीकी नागरिक अपने एक सहयोगी को अचेतावस्था में द्वारका मोड़ स्थित निजी अस्पताल में लेकर आए थे, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को सूचना दिए जाने से अफ्रीकी नागरिक आक्रोशित हो गए। सूचना मिलते ही आसपास के इलाके से 100 के करीब अफ्रीकी नागरिकों ने अस्पताल और थाने पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस अफ्रीकी नागरिकों को शांत करवा रही थी। इसी दौरान थाने पर हमला करने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी द्वारा जब तक अन्य थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया, तब तक अफ्रीकी नागरिक थाने में तोड़फोड़ कर चुके थे।
विज्ञापन

थाने में तैनात एएसआई नरेंद्र के बयान पर अफ्रीकी नागरिकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने गिरफ्त में आए आठ नागरिकों से पूछताछ और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हमला करने वाले अफ्रीकी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अब तक इस मामले में 53 अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी नागरिकों पर कार्रवाई
घटना के बाद पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अफ्रीकी नागरिकों के साथ उन मकान मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है जो बिना किसी सत्यापन के अपने मकान में इन्हें किराये पर रख रहे हैं। दिल्ली पुलिस मोहन गार्डन, उत्तम नगर, तिलक नगर, बिंदापुर, महावीर एंक्लेव, निहाल विहार सहित अन्य जगहों पर रह रहे अफ्रीकी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने एक दिन में तीन से चार मामले दर्ज कर अफ्रीकी नागरिकों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनके खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed