दिल्ली के नए विधायकों में 53 फीसदी अपराधी, 74 फीसदी हैं करोड़पति
- 37 पर गंभीर आपराधिक मामले
- 33 विधायक आम आदमी पार्टी के तो चार भाजपा के
- नई विधान सभा में 52 विधायक करोड़पति
- औसत संपत्ति 9.10 करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह जानकारी विधायकों ने अपने हलफनामे में चुनाव आयोग को दी है। विधायकों के हलफनामों की पड़ताल के आधार पर एडीआर ने दावा किया है कि इनमें से 37 विधायकों पर गंभीर धाराओं में केस चल रहे हैं। इनमें से नौ विधायकों ने स्वीकार किया है कि उन्हें कोर्ट की तरफ से दोषी भी ठहराया जा चुका है।
इनमें से ज्यादातर मामलों में उच्च अदालतों में अपील की जा चुकी हैं और इन पर सुनवाई जारी है। इनमें 33 विधायक आम आदमी पार्टी के तो चार भाजपा के बताए गए हैं। हालांकि कुल अपराधी विधायकों की संख्या 43 है।
पिछली विधानसभा में कुल 24 विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले चलने की बात स्वीकार की थी।
करोड़पतियों की विधानसभा
नई विधानसभा को करोड़पतियों की विधानसभा भी कहा जा सकता है। इसका कारण है कि नई विधान सभा में 52 या कुल के 74 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। सत्तर विधायकों की विधानसभा में उनकी औसत संपत्ति 14.29 करोड़ है।
आम आदमी पार्टी के विधायकों की औसत संपत्ति 14.96 करोड़ और भाजपा के आठ विधायकों की औसत संपत्ति 9.10 करोड़ रुपये बताई गई है। नई विधानसभा में कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी जीत दर्ज करने में असफल रहा है।