फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ADR Report revealed that 53 percent New Elected MLAs belongs to tainted background

दिल्ली के नए विधायकों में 53 फीसदी अपराधी, 74 फीसदी हैं करोड़पति

Wed, 12 Feb 2020 07:39 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 12 Feb 2020 07:39 PM IST
सार

  • 37 पर गंभीर आपराधिक मामले
  • 33 विधायक आम आदमी पार्टी के तो चार भाजपा के
  • नई विधान सभा में 52 विधायक करोड़पति
  • औसत संपत्ति 9.10 करोड़ रुपये

विज्ञापन
ADR Report revealed that 53 percent New Elected MLAs belongs to tainted background
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: अरविंद केजरीवाल - फोटो : File Photo

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुने गए नए विधायकों में आधे से अधिक यानी 37 (कुल के 53%) पर गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं। विधायकों पर बलात्कार, हत्या का प्रयास करने, महिलाओं का उत्पीड़न करने से लेकर धोखाधड़ी करने जैसे गम्भीर मामले चल  रहे हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी विधायकों ने अपने हलफनामे में चुनाव आयोग को दी है। विधायकों के हलफनामों की पड़ताल के आधार पर एडीआर ने दावा किया है कि इनमें से 37 विधायकों पर गंभीर धाराओं में केस चल रहे हैं। इनमें से नौ विधायकों ने स्वीकार किया है कि उन्हें कोर्ट की तरफ से दोषी भी ठहराया जा चुका है।

विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर मामलों में उच्च अदालतों में अपील की जा चुकी हैं और इन पर सुनवाई जारी है। इनमें 33 विधायक आम आदमी पार्टी के तो चार भाजपा के बताए गए हैं। हालांकि कुल अपराधी विधायकों की संख्या 43 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिछली विधानसभा में कुल 24 विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले चलने की बात स्वीकार की थी।

करोड़पतियों की विधानसभा

नई विधानसभा को करोड़पतियों की विधानसभा भी कहा जा सकता है। इसका कारण है कि नई विधान सभा में 52 या कुल के 74 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। सत्तर विधायकों की विधानसभा में उनकी औसत संपत्ति 14.29 करोड़ है।



आम आदमी पार्टी के विधायकों की औसत संपत्ति 14.96 करोड़ और भाजपा के आठ विधायकों की औसत संपत्ति 9.10 करोड़ रुपये बताई गई है। नई विधानसभा में कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी जीत दर्ज करने में असफल रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed