फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Action will be taken on nine including two deputy superintendents

अंकित गुर्जर हत्या मामला : जेल के दो उपाधीक्षकों समेत नौ पर होगी कार्रवाई

Wed, 15 Sep 2021 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on nine including two deputy superintendents
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल के कैदी अंकित गुर्जर की मौत के मामले में दो उपाधीक्षकों और सात अन्य अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इन जेल अधिकारियों में दो सहायक अधीक्षक, तीन हेड वार्डर और दो वार्डर भी शामिल हैं। अंकित की मौत की विभागीय जांच में कुछ जेल कर्मचारियों की ओर से लापरवाही पाई गई थी। उक्त मामले में डीआईजी ने जांच में लापरवाही पाई है।
विज्ञापन

जेल के डीजी संदीप गोयल के मुताबिक, लापरवाही बरतने वाले नौ कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इनमें से चार को पहले ही निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जेल के डॉक्टरों की लापरवाही की रिपोर्ट दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

गुर्जर 4 अगस्त को तिहाड़ जेल में अपने सेल में मृत पाया गया था। जबकि उसके दो पूर्व साथी बगल के लॉकअप में घायल पाए गए थे। इसके बाद परिवार ने अधिवक्ता महमूद प्राचा और शारिक निसार के माध्यम से दायर एक याचिका में गुर्जर को जेल अधिकारियों द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का आरोप था कि गुर्जर पुलिस द्वारा मांगे जा रहे पैसों की मांग को पूरा करने में असमर्थ था। ऐसे में उनकी पूर्व नियोजित साजिश के द्वारा हत्या कर दी गई है। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने गुर्जर को लगी चोटों की प्रकृति को देखते हुए इसे हिरासत में हिंसा का मामला बताया था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पर गया था कि गैंगस्टर द्वारा एक उपाधीक्षक को थप्पड़ मारने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की थी।
तिहाड़ के अधिकारियों ने पहले कहा था कि तीनों कैदी 3 अगस्त की रात तक एक ही सेल में बंद थे, उनके सेल के बाहर से एक मोबाइल फोन मिलने के बाद जेल कर्मचारियों के साथ उनका झगड़ा हुआ था। इसके बाद गुर्जर को दूसरे सेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। इसी सेल से गुर्जर का शव बरामद हुआ था।
घटना के बाद से उपाधीक्षक सहित चार जेल अधिकारियों को लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया था और आठ अन्य को सेंट्रल जेल नंबर 3 से स्थानांतरित कर दिया गया था। वहीं इस घटना के बाद से दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक 28 वर्षीय व्यक्ति सतेंदर उर्फ सत्ते को गिरफ्तार किया था।

गुर्जर की मौत का बदला लेने के लिए सतेंदर एक वरिष्ठ जेल अधिकारी को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहा था। सत्ते ने अपने सहयोगी से तिहाड़ जेल के एक उपाधीक्षक को खत्म करने के लिए एके-47 राइफल खरीदने को कहा था। इसे लेकर एक ऑडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed