{"_id":"6ac5e3be9a17fc70f2070282","slug":"acp-vivek-commit-molestation-case-nadeem-is-linked-to-cjp-he-had-posted-a-video-in-support-during-the-protest-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसीपी ने की छेड़छाड़?: सीजेपी से जुड़ा है नदीम, प्रदर्शन के दौरान समर्थन में डाला था वीडियो; सनसनीखेज खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीपी ने की छेड़छाड़?: सीजेपी से जुड़ा है नदीम, प्रदर्शन के दौरान समर्थन में डाला था वीडियो; सनसनीखेज खुलासे
Wed, 07 Oct 2026 12:40 PM IST
Sharukh Khan
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:40 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत के खिलाफ एआई से फर्जी वीडियो बनाने वाले आरोपी नदीम अहमद अमीन (24) की जांच में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पुलिस को पता चला है कि आरोपी क्रॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का समर्थक है। नदीम जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के प्रदर्शन में सक्रिय था।
विज्ञापन
ACP Vivek molestation case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत के खिलाफ एआई से फर्जी वीडियो बनाने वाले आरोपी नदीम अहमद अमीन (24) की जांच में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पुलिस को पता चला है कि आरोपी क्रॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का समर्थक है। नदीम जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के प्रदर्शन में सक्रिय था।
उसने सीजेपी के समर्थन में कई वीडियो भी डाले थे। आरोपी का पहला सोशल मीडिया हैंडल अप्रैल, 2026 में निलंबित हो गया था। इसके बाद उसने न्यूज आईना नाम से नया हैंडल बनाया था। पुलिस उसके पुराने हैंडल की जानकारी खंगाल रही है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने पेड वीडियो चलवाई थी। इससे उसके व्यूअर की संख्या काफी बढ़ गई थी। हालांकि, पुलिस को अभी तक फंडिंग की कोई जानकारी नहीं मिली है।

Trending Videos
नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मंजीत ने बताया कि आरोपी दिल्ली पुलिस से नफरत करता था। वह भारत सरकार के विरोध में भी था। इसी नफरत के कारण उसने एआई वीडियो बनाकर पुलिस अधिकारी पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए।
साइबर थाना पुलिस ने नदीम को मंगलवार शाम कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और वह मेवात के हाथिन, पलवल में कपड़ों की दुकान चलाता है।
एआई से फर्जी वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार
नई दिल्ली जिले की साइबर थाना पुलिस ने एआई के जरिए फर्जी वीडियो बनाकर एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत पर आरोप लगाने वाले युवक नदीम अहमद अमीन (24) को गिरफ्तार कर लिया है। नदीम ने जो फर्जी वीडियो बनाया था उसमें एसीपी विवेक भगत को प्रदर्शन के दौरान एक युवती से छेड़छाड़ करते हुए दिखाया गया था।

पुलिस ने जांच में पाया कि पुलिस अधिकारी द्वारा महिला से छेड़छाड़ वाले वीडियो फर्जी हैं। मदरसे से दसवीं कक्षा पास करने वाले आरोपी के कब्जे से आपत्तिजनक रील फैलाने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।
नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) मंजीत ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि चार अक्तूबर को कुछ सोशल मीडिया रील्स सामने आईं जिनमें एक बनावटी/छेड़छाड़ किए गए वीडियो को असली सीसीटीवी फुटेज के तौर पर दिखाया जा रहा था।
इसमें पुलिस अफसर की वर्दी पहने एक अधिकारी को एक युवती के साथ कथित तौर पर यौन रूप से अनुचित व्यवहार करते हुए दिखाया गया था। कथित सीसीटीवी फुटेज के साथ एसीपी विवेक भगत की तस्वीर, नाम और पद को प्रमुखता से दिखाया गया था।
जांच में पता लगा कि यह वीडियो एक न्यूज आईना नाम की इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड की गई थी। पुलिस ने जब इस अकाउंट की जांच की तो पता चला कि यह आईडी जिला पलवल, हरियाणा निवासी नदीम चलाता है। पुलिस ने आरेापी को 5 अक्तूबर को हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी का इंस्टाग्राम अकाउंट लॉग-इन पाया गया, जिसके जरिए आपत्तिजनक रील फैलाई गई थी। इसके अलावा, उस मनगढ़ंत रील से जुड़ा कंटेंट/फोटो भी मोबाइल फोन की गैलरी में मिला। आरोपी खुद को एक स्वतंत्र पत्रकार बताता था। उसके पिता एक रिटायर्ड सरकारी उर्दू लेक्चरर हैं।
फंडिंग का पता कर रही है पुलिस
पुलिस आरोपी से उसके फंडिंग के स्रोत का पता लगा रही है। पुलिस की जांच चल रही है कि क्या उस विरोध प्रदर्शन के दौरान उकसावा और अराजकता फैलाने के लिए कोई बड़ी पहले से सोची-समझी साजिश रची गई थी।
पुलिस आरोपी से उसके फंडिंग के स्रोत का पता लगा रही है। पुलिस की जांच चल रही है कि क्या उस विरोध प्रदर्शन के दौरान उकसावा और अराजकता फैलाने के लिए कोई बड़ी पहले से सोची-समझी साजिश रची गई थी।