फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   accused of cheating hid in the cupboard after seeing the police

Delhi News: 5.17 करोड़ की ठगी का आरोपी पुलिस को देख अलमारी में छिपा

Thu, 01 Sep 2022 04:53 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 01 Sep 2022 04:53 AM IST
सार

आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त जितेंद्र कुमार मीना ने बताया कि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से सीमा तोमर ने 5.17 करोड़ ठगी की शिकायत दी थी।

विज्ञापन
accused of cheating hid in the cupboard after seeing the police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

नामी बेकरी आइटम बनाने वाली कंपनी से 5.17 करोड़ की ठगी के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने राजौरी गार्डन स्थित घर पहुंची तो आरोपी बचने के लिए घर में रखी लकड़ी की अलमारी में छिप गया। भनक लगने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अनिल सेठी के रूप में हुई है। आरोपी ने अपनी पत्नी अंजू के नाम से कंपनी बनाकर वारदात को अंजाम दिया। आर्थिक अपराध शाखा की टीम पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त जितेंद्र कुमार मीना ने बताया कि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से सीमा तोमर ने 5.17 करोड़ ठगी की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि अनिल सेठी कई सालों से उनकी कंपनी से जुड़े थे। इनका काम कंपनी से माल लेकर उसे आगे मार्केट में बेचना था।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में अनिल ने अपनी पत्नी अंजू सेठी के नाम से कंपनी बनाकर उसके जरिये माल लेकर आगे मार्केट में बेचना शुरू कर दिया। आखिरी बार कंपनी से अनिल ने एक सितंबर 2018 को माल लिया। इसके बाद सेठी की कंपनी ने ब्रिटानिया कंपनी के 5.17 करोड़ के माल का घपला कर दिया। इसकी शिकायत कई डिस्ट्रीब्यूटर ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed