{"_id":"69b2ce2a09b35472e8021b30","slug":"accused-akshay-panchal-injured-in-police-encounter-in-delhi-narela-industrial-area-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Encounter: मुठभेड़ में वांछित अक्षय पंचाल को लगी गोली, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Encounter: मुठभेड़ में वांछित अक्षय पंचाल को लगी गोली, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में घायल
Thu, 12 Mar 2026 08:01 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 12 Mar 2026 08:01 PM IST
सार
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। वांछित आरोपी अक्षय पंचाल उर्फ टैक्सी ने साथी के साथ पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में अक्षय घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में बाहरी उत्तर जिला पुलिस ने नरेला में एक मुठभेड़ के दौरान वांछित आरोपी अक्षय पंचाल को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में यूईआर द्वितीय से सटे केमिकल मार्केट के पीछे पुलिस टीम तैनात थी। कई मामलों में वांछित अक्षय पंचाल उर्फ टैक्सी अपने साथियों मयंक और एक जेसीएल के साथ सफेद अपाचे मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या डीएल 11एस 1323) पर पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर अक्षय और मयंक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग के दौरान अक्षय पंचाल उर्फ टैक्सी को गोली लग गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कानून के अनुसार की जा रही है।
विज्ञापन