फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly election, atishi marlena filled her nomination from kalkaji

दिल्ली विधानसभा चुनावः आतिशी के पास न मकान न गाड़ी, कैलाश के पास जमीन ही जमीन

Sat, 18 Jan 2020 05:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2020 05:39 AM IST
विज्ञापन
delhi assembly election, atishi marlena filled her nomination from kalkaji
आतिशी मार्लेना नामांकन को जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन के चौथे दिन 48 पर्चे दाखिल किए गए। इनमें आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी और कैलाश गहलोत सहित कई ने नामांकन दाखिल कराया। कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आप की उम्मीदवार आतिशी के पास न मकान और न गाड़ी है। वहीं नजफगढ़ से आप प्रत्याशी और वर्तमान विधायक कैलाश गहलोत के पास जमीन ही जमीन है।

विज्ञापन


प्रत्याशी आतिशी ने नामांकन के तहत जमा कराए एफिडेविट में बताया कि उनके नाम कुल संपत्ति करीब 59.79 लाख रुपये है। उनके पास मकान और गाड़ी नहीं है। वहीं नजफगढ़ से प्रत्याशी कैलाश गहलोत ने अपनी कुल संपत्ति 33.16 करोड़ रुपये बताई है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 24.50 करोड़ रुपये बताई थी। बीते पांच वर्ष में उनकी संपत्ति में करीब 8.66 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इनके नाम कई प्लॉट-जमीन हैं और मर्सडीज-फॉरच्यनूर गाड़ी भी।
विज्ञापन


दिल्ली चुनाव कार्यालय के अनुसार, 17 जनवरी को आम आदमी पार्टी के 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें महरौली से प्रत्याशी नरेश यादव ने चार, सदर बाजार से प्रत्याशी सोमदत्त ने तीन, द्वारका से विनय कुमार मिश्रा ने छह, मटियाला के गुलाब सिंह और नजफगढ़ से कैलाश गहलोत ने दो-दो, रोहिणी से राजेश बंसीवाला ने तीन और आरके पुरम से प्रमिला टोकस व तुगलकाबाद से आप प्रत्याशी सहीराम ने दो-दो नामांकन दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी से इनके अलावा बदरपुर सीट से राम सिंह, नरेला से शरद कुमार, मंगोलपुरी से राखी बिड़ला, करावल नगर से दुर्गेश कुमार ने भी नामांकन कराया है। अब तक आम आदमी पार्टी की ओर से कुल 15 नामांकन दाखिल हो चुके हैं, जिनमें मनीष सिसोदिया और लक्ष्मी नगर से प्रत्याशी नितिन त्यागी ने बृहस्पतिवार को नामांकन किया था।

बसपा ने कृष्णा ठाकुर को मैदान में उतारा

बसपा की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहला प्रत्याशी सामने आया है। विकासपुरी सीट से बसपा ने कृष्णा ठाकुर को मैदान में उतारा है। शुक्रवार को कृष्णा ठाकुर अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंचे। कृष्णा ठाकुर ने अपनी कुल संपत्ति 42 लाख रुपये से ज्यादा बताई है।

2015 में कैलाश गहलोत की संपत्ति

  • चल - 7.12 करोड़
  • अचल संपत्ति - 17.38 करोड़
  • हथियार - एक पिस्टल
  • सोना - 186.5 ग्राम
  • हीरा - 2.9 कैरेट
  • गाड़ी - मर्सडीज (2012), फॉरच्यूनर (2014)
  • बैंक खाते - 9
  • 2019 में कैलाश गहलोत की संपत्ति
  • चल - 8.9 करोड़
  • अचल- 25.07 करोड़
  • हथियार - एक पिस्टल
  • सोना - 186.5 ग्राम
  • हीरा - 2.9 कैरेट
  • गाड़ी - मर्सडीज (2012), फॉरच्यूनर (2018)
  • बैंक खाते - 8

राखी के पास 76 हजार रुपये, 26 करोड़ से ज्यादा के मालिक नरेश

मंगोलपुरी सीट से चुनाव लड़ रहीं राखी बिड़ला के पास 76 हजार रुपये की संपत्ति है। उन्होंने अपने एफिडेविट में बताया है कि उनके पास चल-अचल मिलाकर मात्र 76,421 रुपये हैं। वहीं महरौली से प्रत्याशी नरेश यादव के पास 26 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

इनके पास 1.28 करोड़ रुपये की चल और 25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इन पर 1.02 करोड़ रुपये का बैंक कर्ज भी है। वहीं इनकी पत्नी के नाम करीब 50 लाख की संपत्ति है। नरेश यादव पर दो मुकदमे भी चल रहे हैं।

द्वारका से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विनय कुमार मिश्रा के पास चल संपत्ति 63.30 लाख और अचल संपत्ति 3.92 करोड़ रुपये हैं। इनकी पत्नी पल्लवी मिश्रा के नाम 51 लाख चल और 2.70 करोड़ रुपये अचल संपत्ति है। विनय पर बैंक का 78 लाख रुपये कर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed