फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP press conference spokesperson Saurabh Bhardwaj has said that these are signs of emergency

Manish Sisodia Arrest: आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा- हमारे 80 प्रतिशत नेता गिरफ्तार, यह आपातकाल के संकेत

Mon, 27 Feb 2023 02:52 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अभिषेक वर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 02:52 PM IST
सार

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र आप को प्रताड़ित कर रही है। देश में आपातकाल के संकेत दिख रहे हैं।

विज्ञापन
AAP press conference spokesperson Saurabh Bhardwaj has said that these are signs of emergency
आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने हाथों में हथकड़ी और काली पट्टी पहनकर किया विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि उसके 80 प्रतिशत नेताओं को दिल्ली पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही सवाल किया है कि क्या किसी को 24 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा जा सकता है। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि यह आपातकाल के संकेत हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकालीन युग और वर्तमान के बीच सामानता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, कल से आम आदमी पार्टी बार-बार कह रही है कि न केवल मनीष सिसोदिया जी को गिरफ्तार किया गया है, बल्कि पार्टी के लगभग 80 प्रतिशत नेतृत्व को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पूछने पर केंद्र सरकार कह रही है कि वे केवल हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि सीबीआई ने रविवार को रद्द की गई आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि पुलिस ने आप सांसद संजय सिंह और मंत्री गोपाल राय सहित 50 लोगों को हिरासत में लिया, जो सीबीआई कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि रविवार को हिरासत में लिए गए नेताओं को सोमवार को रिहा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ ने कहा कि, मैं जानना चाहता हूं कि नजरबंदी एक घंटे की होती है, दो घंटे की या तीन घंटे की। अब यह 24 घंटे की होगी, क्या पुलिस इतने बड़े नेताओं को 24 घंटे के लिए हिरासत में रख सकती है? कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। किसी को इतने लंबे समय तक हिरासत में रखना 'अवैध' बताते हुए उन्होंने कहा कि अब तक नेताओं को अदालत में पेश किया जाना चाहिए था।

सौरभ ने सिसोदिया की गिरफ्तारी पर हैरानी जताई कि ऐसा कौन सा नया घटनाक्रम हुआ है जिसने एजेंसी को उन्हें गिरफ्तार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दावा किया, कि मैंने यह समझने के लिए सभी अखबार पढ़े कि क्या उनके (सिसोदिया) खिलाफ कुछ नया पाया गया है। यह वही बासी कहानी थी जो सीबीआई पिछले साल मई से सुना रही है। 


भारद्वाज ने कहा कि शराब नीति को मंजूरी देने और अधिसूचित करने वाले पूर्व एलजी अनिल बैजल से भी पूछताछ की जानी चाहिए। सिसोदिया की गिरफ्तारी की जरूरत पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआई के पास सभी फाइलें हैं लेकिन उनके खिलाफ कुछ भी नहीं मिला। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आप को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी घटनाक्रम के विरोध में भाजपा मुख्यालय के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed