फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Aam Aadmi Party asks resignation from BJP after election results

निगम उपचुनाव नतीजों के बाद 'आप' ने मांगा भाजपा से इस्तीफा, दुर्गेश पाठक बोले- एमसीडी को भाजपा ने किया कंगाल

Wed, 03 Mar 2021 10:10 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 03 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party asks resignation from BJP after election results
दुर्गेश पाठक

निगम उपचुनाव नतीजों को आम आदमी पार्टी दिल्लीवालों के सियासी मूड के तौर पर देख रही है। पार्टी का कहना है कि भाजपा ने दिल्लीवालों का भरोसा खो दिया है। लिहाजा, उसे एमसीडी से इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता कर आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि लोगों ने आप पर भरोसा जताया है और भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है। इससे पहले एमसीडी के तीन चुनावों में भाजपा को बहुमत मिला था। आरोप लगाया कि भाजपा वालों ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। एक तरफ एमसीडी कंगाल होती चली गई तो दूसरी ओर भाजपा के पार्षद और नेता अमीर होते चले गए। 
विज्ञापन


भाजपा की नाकामी से दिल्ली की हर गली में कूड़ा पड़ा रहता है। 48 शहरों में हुए स्वच्छता सर्वे में दिल्ली का स्थान 47वां है। भाजपा के राज में भ्रष्टाचार भी अपने चरम सीमा पर पहुंच गया। निगम में कर्मचारियों को तनख्वाह तक नहीं मिल पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गेश पाठक ने कहा कि उपचुनाव का मतलब है कि भाजपा जनता की अदालत में फेल हो चुकी है। अब एमसीडी में बने रहने के लिए भाजपा के पास न तो नैतिक ताकत है और न जनता का साथ। आप ने मांग की है कि भाजपा को एमसीडी से इस्तीफा दे देना चाहिए।

आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
नतीजों के बाद आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर में जश्न मनाया। देशभक्ति के गीतों पर कार्यकर्ता थिरकते रहे। ढोल-नगाड़े की थाप पर देर शाम तक जश्न चलता रहा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत सभी बड़े नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

क्या बोले आप नेता...
"अरविंद केजरीवाल की राजनीति पर दिल्ली की जनता भरोसा करती है। एमसीडी के उपचुनावों पर भाजपा की ओर से कहा गया था कि यह सेमीफाइनल है। अब जनता ने बता दिया है कि यह उपचुनाव सेमीफाइनल था, तो फाइनल नतीजा क्या होगा?"
- मनीष सिसोदिया, उपमुख्यमंत्री

"भाजपा जितना अहंकार करेगी, जनता की तरफ से उतना ही बड़ा जवाब मिलेगा। जो अहंकार में घूम रहे हैं वे सुन लें कि जनता के हाथ में ताकत है और भाजपा देश में भी जीरो हो सकती है।"
- गोपाल राय, मंत्री, दिल्ली सरकार

"जनता के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भरोसा है। यह उसी का नतीजा है कि हम चार सीटों पर विजयी रहे हैं।"
- सौरभ भारद्वाज, आप विधायक

"आप ने निर्णायक सेमीफाइनल जीत लिया है। 2022 में एमसीडी के फाइनल में जाने में लगभग एक वर्ष है। एमसीडी में भाजपा के 15 साल के भ्रष्टाचार विरोधी शासन को समाप्त करने का दिल्लीवासियों के लिए मौका है। राज्य सरकार में केजरीवाल, एमसीडी में केजरीवाल, फिर डबल इंजन की केजरीवाल सरकार चलेगी।"
- राघव चड्ढा, आप विधायक

"इस परिणाम ने हमें दिखाया है कि लोग तीनों नगर निकायों में केजरीवाल की सरकार चाहते हैं। आम आदमी पार्टी के चार पार्षद चुनाव जीत गए हैं। अब वे अपने वार्डों को मॉडल वार्ड बनाने की दिशा में काम करेंगे।"
- आतिशी, आप विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed