Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A young man was shot in a money transaction, the bullet hit his neck and came out of his ear

Delhi News: रुपयों के लेनदेन में युवक को मारी गोली, गले में लगकर कान से निकली

Sat, 21 Jun 2025 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
A young man was shot in a money transaction, the bullet hit his neck and came out of his ear
कालकाजी स्थित मिनी सेंट्रल मार्केट में वारदात, हालत बेहद नाजुक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कालकाजी स्थित मिनी सेंट्रल मार्केट में शनिवार शाम रुपयों के लेनदेन में एक लड़के ने तुगलकाबाद निवासी मानव (21) को गोली मार दी। गर्दन में गोली लगकर कान से निकल गई। गंभीर हालत में मानव को एम्स ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने मानव पर तीन गोलियां चलाईं, एक गोली उसके गले में लगी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि सेंट्रल मार्केट में सुखदेव टेंट हाउस चलाता है। शनिवार शाम वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। दफ्तर में उसका छोटा भाई मौजूद था। इस बीच उसके मामा का बेटा अमित दो-तीन दोस्तों के साथ वहां आया। वह दफ्तर की छत पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच छत पर बैठे मानव व अन्य युवकों से रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई। दरअसल मानव के किसी जानकार ने आरोपी से 50 हजार रुपये लिए हुए थे। आरोपी ने मानव से रुपये दिलवाने की बात की। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई, तो अचानक आरोपी ने पिस्टल निकालकर मानव पर गोलियां चला दीं। आरोपी ने तीन गोलियां चलाई।

बाद में वह फरार हो गया। एक गोली मानव के गले को चीरती हुई उसके कान से निकल गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed