फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   50 thousand on death from corona, 25 years pension for orphan children and free education

कोरोना से मौत पर 50 हजार, अनाथ बच्चों को 25 साल तक पेंशन और मुफ्त पढ़ाई

Wed, 19 May 2021 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
50 thousand on death from corona, 25 years pension for orphan children and free education
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले परिवारों की मदद के लिए दिल्ली सरकार ने चार बड़ी घोषणाएं की हैं। कोरोना से मौत होने पर परिजनों को 50 हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक मदद दी जाएगी। वहीं, जिन परिवारों में कमाने वाले व्यक्ति की मौत हुई है, उनके आश्रितों को मुआवजे के साथ हर महीने 2,500 रुपये पेंशन भी मिलेगी। अनाथ बच्चों को 25 साल तक 2,500 रुपये मासिक पेंशन के साथ ही उसकी पढ़ाई का जिम्मा सरकार उठाएगी। इसके अलावा दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारकों के साथ ही बिना राशन कार्ड वालों को भी मुफ्त राशन दिया जाएगा। कैबिनेट से इन योजनाओं को पास करवा कर जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महामारी के मौजूदा दौर में आम आदमी को चारों तरफ से मार पड़ रही है। कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगाना पड़ा। इस वजह से रोजगार खत्म हो गए। कई लोग ऐसे हैं, जिनके घर में खाने की भी दिक्कत हो रही है, राशन नहीं है। जिनके घर में कोरोना हो जाता है, उनके साथ कई समस्याएं खड़ी हो रही हैं। बीमार को लेकर अस्पताल जाना पड़ता है। सरकारी अस्पतालों में तो इलाज मुफ्त है, लेकिन निजी अस्पतालों में अच्छा खासा पैसा लग जाता है।
विज्ञापन

केजरीवाल के मुताबिक, बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिनके घर में जो कमाने वाले थे, उनकी मौत हो गई। अब कोई कमाने वाला नहीं बचा। कई बच्चे ऐसे हैं, जिनकेमां-बाप चले गए। कई बुजुर्ग ऐसे हैं, जिनके कमाने वाले बेटों की मौत हो गई। इन्हीं हालातों से निपटने के लिए दिल्ली सरकार चार योजनाएं लेकर आई है। उम्मीद है इससे लोगों को मुसीबत के वक्त काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्हें मिलेगी पेंशन
केजरीवाल ने बताया कि कोरोना की वजह से जिन लोगों ने परिजनों को खोया है, उनकी भरपाई तो कोई नहीं कर सकता, लेकिन मुसीबत की घड़ी में सरकार थोड़ी सी मदद कर सकती है। ऐसे हर परिवार को, जिनके यहां कोरोना की वजह से मौत हुई है, उन्हें सरकार 50-50 हजार रुपये मुआवजा देगी। जिस परिवार में कमाने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। उसके परिजनों को 50 हजार रुपये मुआवजे के साथ 2,500 रुपये हर माह पेंशन भी दी जाएगी। पति की मौत हुई है, तो पेंशन पत्नी को मिलेगी। पत्नी की मौत हुई है तो पेंशन पति को मिलेगी। कोई व्यक्ति विवाहित नहीं था, तो पेंशन उसके मां-बाप को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि ऐसे बच्चे जिनके मां-बाप की मौत हो गई है, उन्हें 25 साल की उम्र तक 2500-2500 रुपये प्रति माह पेंशन और मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

हर माह 10 किलो राशन मुफ्त मिलेगा
केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में 72 लाख लोगों के पास राशन कार्ड है। इन्हें हर महीने 5 किलो राशन दिया जाता है। इसमें 4 किलो गेहूं और 1 किलो चावल होता है। इसके लिए कुछ पैसे लिए जाते हैं, लेकिन इस महीने राशन फ्री दिया जा रहा है। इसके अलावा 5 किलो और राशन केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री की योजना के तहत दिया जा रहा है। यह राशन भी मुफ्त दिया जाएगा। इस तरह इस महीने हर राशन कार्ड धारक को 10 किलो राशन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने हर राज्य का एक कोटा तय किया हुआ है कि किस राज्य में कितने राशन कार्ड धारक होंगे। इसलिए दिल्ली में नए राशन कार्ड अभी नहीं बन सकते हैं। दिल्ली में कई ऐसे लोग हैं, जो गरीब है, लेकिन उनका कार्ड नहीं बन पाया। उन लोगों को भी दिल्ली सरकार अब राशन देने जा रही हैं। इसके लिए कोई इनकम सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं होगी। अगले तीन-चार दिन में इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed