{"_id":"5ea06ede8ebc3e906700aa55","slug":"36-people-ran-away-from-two-quarantine-centers-now-search-continues-across-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः दो क्वारंटीन सेंटर से 36 लोग फरार, देशभर में तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः दो क्वारंटीन सेंटर से 36 लोग फरार, देशभर में तलाश जारी
Wed, 22 Apr 2020 10:11 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
quarantine centers (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
कोविड-19 के बढ़ते खतरे के बीच उतर-पश्चिम जिले के दो क्वारंटीन सेंटर से 36 लोग फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही जिले में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
मुखर्जी नगर के स्कूल में बनाए गए सेंटर से 32, जबकि मॉडल टाउन की आजादपुर कॉलोनी स्थित स्कूल में बनाए गए सेंटर से चार लोग भागे हैं। स्कूल के इंचार्ज ने मामले की सूचना जिला प्रशासन को देने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों ही थानों में मामला दर्ज कर फरार लोगों की देशभर में तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मुखर्जी नगर स्थित ढक्का स्कूल में 16 अप्रैल को 135 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। सभी के रहने और खाने-पीने की यहां व्यवस्था थी। इस बीच सोमवार रात यहां से करीब 32 लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
स्कूल इंचार्ज महेश कुमार ने पुलिस से शिकायत की। दूसरी ओर मॉडल टाउन की आजादपुर कॉलोनी में 15 अप्रैल को 107 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। यहां से मंगलवार रात चार लोग फरार हो गए। स्कूल के प्रिंसिपल योगेश अग्रवाल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एक साथ 36 लोगों के फरार होने का पता चलते ही स्कूलों में हड़कंप मच गया।
प्रशासन ने इन लोगों से कोरोना वायरस फैलने का खतरा जताया है। फरार हुए सभी लोग नेपाल के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। इन्हें दिल्ली के विभिन्न स्थानों से पकड़ा गया था।