{"_id":"6344fc637516806dc37a90ce","slug":"321-new-dengue-cases-found-in-delhi-in-last-one-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue in Delhi: बीते एक हफ्ते में डेंगू के 321 नए मामले, दक्षिण दिल्ली सर्वाधिक प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue in Delhi: बीते एक हफ्ते में डेंगू के 321 नए मामले, दक्षिण दिल्ली सर्वाधिक प्रभावित
Tue, 11 Oct 2022 10:47 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 11 Oct 2022 10:47 AM IST
सार
दक्षिणी जोन में इस हफ्ते भी सर्वाधिक 28 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं। नजफगढ़ व पश्चिमी जोन में 27-27 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद करोल बाग जोन 26 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इ
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेंगू के मामलों में ताबड़तोड़ बढ़त जारी है। बीते एक हफ्ते में डेंगू के फिर से 321 नए मामले दर्ज किए गए हैं। लेकिन ये मामले इसके पहले हफ्ते में आए मामलों से कम हैं। इस प्रकार डेंगू के इस साल कुल मामले बढ़कर 1,258 हो गए हैं। हर साल की तरह इस साल भी दक्षिणी जोन में रहने वाले डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित हैं। पिछले 15 दिन में दक्षिण दिल्ली में डेंगू के 74 मामले आए हैं। बीते एक हफ्ते में दिल्ली में मलेरिया के 28 और चिकनगुनिया के भी पांच नए मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। ओपीडी में तेज बुखार व बदन दर्द से परेशान मरीजों की कतार लंबी है और वार्डों में भी भीड़ बढ़ गई है। लेकिन एमसीडी की रिपोर्ट में 28 सितम्बर से पांच अक्तूबर के बीच दर्ज डेंगू के ये मामले उस भीड़ की अपेक्षा बेहद कम है। लेकिन रिपोर्ट से यह साफ जाहिर है कि डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
दक्षिणी जोन में इस हफ्ते भी सर्वाधिक 28 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं। नजफगढ़ व पश्चिमी जोन में 27-27 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद करोल बाग जोन 26 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी प्रकार कुछ कम ज्यादा पूरी दिल्ली में लोग डेंगू के डंक से बीमार हो रहे हैं। दक्षिणी जोन में इससे पहले के हफ्ते में भी सर्वाधिक 46 डेंगू के मामले आए थे।
विज्ञापन