फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   3 Kilometer traffic jam due to fire in cab

कैब में आग लगने से तीन किमी तक लगा जाम

Wed, 18 Sep 2019 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
3 Kilometer traffic jam due to fire in cab
दिल्ली के बारापुला फ्लाई ओवर पर कार में लगी आग। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। एनएच-8 के रजोकरी फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह एक कैब में आग लग गई। कैब में आग लगने से दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाले कैरिज्वे पर करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। इस वजह से दफ्तर जाने वाले लोगों को खासी परेशानी हुई। इसके अलावा मंगलवार शाम को बारापूला फ्लाईओवर पर भी एक कार में आग लग गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विकास हुंडई एसेंट कैब से सवारी को लेकर मंगलवार सुबह गुरुग्राम जा रहा था। कैब सीएनजी चालित थी। सुबह करीब पौने नौ बजे के करीब रजोकरी फ्लाईओवर पर कैब के बोनट से धुआं निकलने लगा। विकास ने कैब को साइड में रोक दिया। देखते ही देखते कैब आग की लपटों में घिर गई। कैब में पीछे सवारी बैठी हुई थी। विकास ने होशियारी दिखाते हुए सवारी को तुरंत नीचे उतार दिया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंचती तब तक कैब पूरी चल चुकी थी। कैब में आग लगने से किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस कैब में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आग लगने से दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाले एनएन-8 के कैरिज्वे पर जाम लग गया था। बताया जा रहा है कि जाम पीछे एयरपोर्ट तक लग गया। लोग दो से तीन घंटे देरी से अपने कार्यालय पहुंचे। आग बुझाने के बाद कैब को साइड में हटाया गया उसके बाद ही सुबह 11 बजे तक ट्रैफिक सामान्य हो पाया। इसके अलावा बारापूला फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम को एक कार में आग लग गई। खबर लिखे जाने तक कार में लगी आग पर काबू पाया जा रहा था। इस कारण बारापूला पर आश्रम से आईएनजी मार्केट की तरफ जाने वाले कैरिज्वे पर जाम लग गया था। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट के जरिये लोगों को बारापूला मार्ग से नहीं जाने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed